इंदौर के मुक्तिधाम में बड़ी लापरवाही, एक ही नंबर के तीन टोकन

इंदौर (म.प्र.)

On

एक ही नंबर के तीन टोकन जारी, गलत परिवार ले गया अस्थियां; तीन घंटे बाद लौटाने पर मामला शांत

मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को पचकुइया मुक्तिधाम में अस्थि संचय के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। मुक्तिधाम प्रबंधन द्वारा एक ही नंबर के तीन टोकन अलग-अलग परिवारों को जारी कर दिए गए, जिसके कारण एक परिवार गलती से दूसरे मृतक की अस्थियां लेकर चला गया। करीब तीन घंटे बाद जब गलती का पता चला तो संबंधित परिवार अस्थियां वापस लेकर लौटा, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार यह मामला गौरी शंकर नगर निवासी 55 वर्षीय मदनलाल विश्वकर्मा के अंतिम संस्कार से जुड़ा है। विश्वकर्मा का शुक्रवार को बीमारी के बाद निधन हो गया था और उनका अंतिम संस्कार पचकुइया मुक्तिधाम में किया गया था। परिवार के अनुसार पंडित ने तिथि के अनुसार शनिवार को अस्थि संचय करने की सलाह दी थी। जब परिजन अस्थियां लेने पहुंचे तो उन्हें निर्धारित स्थान पर अस्थियां नहीं मिलीं, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने मुक्तिधाम में मौजूद निगमकर्मियों से पूछताछ की, लेकिन शुरुआत में किसी के पास स्पष्ट जवाब नहीं था। इसके बाद रजिस्टर की जांच की गई तो पता चला कि मुक्तिधाम से एक ही नंबर यानी 13 के तीन टोकन अलग-अलग परिवारों को दे दिए गए थे। इसी गड़बड़ी के कारण एक अन्य परिवार स्वजन की अस्थियां समझकर मदनलाल विश्वकर्मा की अस्थियां लेकर चला गया था।

दूसरा परिवार भी उसी दिन अपने परिजन सुनील चौबे की अस्थियां लेने मुक्तिधाम पहुंचा था। उन्हें भी टोकन नंबर 13 दिया गया था। कर्मचारियों के निर्देश पर उन्होंने उसी स्थान से अस्थियां संग्रह कीं और सुबह करीब 8:30 बजे खेड़ी घाट पर विसर्जन के लिए रवाना हो गए। बाद में मुक्तिधाम प्रबंधन ने फोन कर उन्हें बताया कि वे गलत अस्थियां लेकर चले गए हैं।

उस समय तक चौबे परिवार खेड़ी घाट के पास पहुंच चुका था। सूचना मिलने के बाद वे तुरंत वापस इंदौर लौटे और करीब तीन घंटे बाद मुक्तिधाम पहुंचकर अस्थियां विश्वकर्मा परिवार को सौंप दीं। इसके बाद विश्वकर्मा परिवार अस्थियां विसर्जन के लिए रवाना हुआ।

घटना के बाद दोनों परिवारों ने मुक्तिधाम के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। विश्वकर्मा परिवार के करीबी मुकेश शर्मा ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी। मामले की सूचना मिलने पर डायल 100 की टीम भी मौके पर पहुंची।

इधर पंचकुइया मोक्ष विकास समिति के अध्यक्ष वैभव बाहेती ने घटना पर खेद जताया है। उनका कहना है कि यह कर्मचारी की मानवीय भूल थी। संबंधित कर्मचारी पिछले 35 वर्षों से मुक्तिधाम में सेवा दे रहा है और उससे गलती से 12 की जगह 13 नंबर के टोकन जारी हो गए। समिति ने कर्मचारी को चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी गलती न होने की बात कही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाती है तो मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और मुक्तिधाम प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
07 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/big-negligence-in-muktidham-of-indore-three-tokens-of-same/article-47702

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.