11 केवी लाइन की चपेट में आया हार्वेस्टर चालक: डीजल भरते वक्त हुआ बड़ा हादसा, तीन झुलसे

Bilaspur, CG

On

जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब खेत में खड़े हार्वेस्टर में डीजल भरते समय 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चालक समेत तीन लोग करंट से बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद सभी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गढ़वट निवासी किसान प्रदीप कुमार ने अपने खेत में धान की कटाई के लिए पंजाब से हार्वेस्टर मंगवाया था। हार्वेस्टर चालक निर्मल सिंह और उसका सहयोगी सुखदेव सिंह रविवार दोपहर खेत में पहुंचे। मशीन को चालू करने से पहले जब निर्मल डीजल भरने हार्वेस्टर पर चढ़ा, तभी वह अनजाने में ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन के संपर्क में गया।

करंट की चपेट में आने से केवल निर्मल सिंह झुलस गया, बल्कि हार्वेस्टर में प्रवाहित विद्युत से उसके सहयोगी सुखदेव और खेत मालिक प्रदीप कुमार भी चपेट में गए। हादसे के तुरंत बाद निर्मल सिंह मशीन से नीचे गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, चालक निर्मल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि सुखदेव और प्रदीप को मामूली झुलसने की चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसे के बाद बिजली विभाग पर सवाल
इस घटना ने बिजली विभाग की लापरवाही को एक बार फिर सवालों के घेरे में ला दिया है। खेतों के ऊपर से गुजरती हाईटेंशन लाइनों को लेकर पहले भी कई हादसे सामने चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने मांग की है कि खेतों में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लाइन की ऊंचाई या वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By Nitin Trivedi

11 केवी लाइन की चपेट में आया हार्वेस्टर चालक: डीजल भरते वक्त हुआ बड़ा हादसा, तीन झुलसे

Bilaspur, CG

जानकारी के अनुसार, ग्राम गढ़वट निवासी किसान प्रदीप कुमार ने अपने खेत में धान की कटाई के लिए पंजाब से हार्वेस्टर मंगवाया था। हार्वेस्टर चालक निर्मल सिंह और उसका सहयोगी सुखदेव सिंह रविवार दोपहर खेत में पहुंचे। मशीन को चालू करने से पहले जब निर्मल डीजल भरने हार्वेस्टर पर चढ़ा, तभी वह अनजाने में ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन के संपर्क में गया।

करंट की चपेट में आने से केवल निर्मल सिंह झुलस गया, बल्कि हार्वेस्टर में प्रवाहित विद्युत से उसके सहयोगी सुखदेव और खेत मालिक प्रदीप कुमार भी चपेट में गए। हादसे के तुरंत बाद निर्मल सिंह मशीन से नीचे गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, चालक निर्मल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि सुखदेव और प्रदीप को मामूली झुलसने की चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसे के बाद बिजली विभाग पर सवाल
इस घटना ने बिजली विभाग की लापरवाही को एक बार फिर सवालों के घेरे में ला दिया है। खेतों के ऊपर से गुजरती हाईटेंशन लाइनों को लेकर पहले भी कई हादसे सामने चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने मांग की है कि खेतों में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लाइन की ऊंचाई या वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/horizing-hung/article-21449

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.