जशपुर में करैत सांप के डसने से युवक की मौत, परिजनों ने उठाए इलाज में लापरवाही के सवाल

Jashpur Nagar, CG

जिले के कोतबा क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय युवक की करैत सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक अनूप पवन खलखो, शिक्षक क्वार्टर में रह रहा था और घटना के समय बाथरूम में स्नान कर रहा था।

 सांप ने पैर में डंस लिया, जिसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कोतबा लेकर पहुँचे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिविल अस्पताल पत्थलगांव रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इलाज में देरी और एंटीवेनम की कमी पर उठे सवाल

परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के भाई अनिल लकड़ा का कहना है कि कोतबा CHC में सर्पदंश का आवश्यक इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था, जिससे समय बर्बाद हुआ और अनूप की जान नहीं बचाई जा सकी।

स्वास्थ्य विभाग का बचाव, एंटीवेनम की उपलब्धता का दावा

हालांकि पत्थलगांव के बीएमओ डॉ. जेम्स मिंज ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि जिले के सभी आठ CHC में सांप काटने की दवा (स्नेक एंटीवेनम) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। विभाग का दावा है कि दवा लैलूंगा से मंगवाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत है।

शिक्षक क्वार्टर में रहते थे दंपति, पत्नी हैं सरकारी स्कूल में शिक्षक

जानकारी के अनुसार, मृतक अनूप पवन खलखो मूलतः जशपुर जिले के पाकरटोली के निवासी थे। वे कोतबा हाई स्कूल स्थित शिक्षक क्वार्टर में अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। उनकी पत्नी शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक (ग्रेड-3) के पद पर कार्यरत हैं।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से इलाके में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जशपुर में करैत सांप के डसने से युवक की मौत, परिजनों ने उठाए इलाज में लापरवाही के सवाल

Jashpur Nagar, CG

 सांप ने पैर में डंस लिया, जिसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कोतबा लेकर पहुँचे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिविल अस्पताल पत्थलगांव रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इलाज में देरी और एंटीवेनम की कमी पर उठे सवाल

परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के भाई अनिल लकड़ा का कहना है कि कोतबा CHC में सर्पदंश का आवश्यक इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था, जिससे समय बर्बाद हुआ और अनूप की जान नहीं बचाई जा सकी।

स्वास्थ्य विभाग का बचाव, एंटीवेनम की उपलब्धता का दावा

हालांकि पत्थलगांव के बीएमओ डॉ. जेम्स मिंज ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि जिले के सभी आठ CHC में सांप काटने की दवा (स्नेक एंटीवेनम) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। विभाग का दावा है कि दवा लैलूंगा से मंगवाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत है।

शिक्षक क्वार्टर में रहते थे दंपति, पत्नी हैं सरकारी स्कूल में शिक्षक

जानकारी के अनुसार, मृतक अनूप पवन खलखो मूलतः जशपुर जिले के पाकरटोली के निवासी थे। वे कोतबा हाई स्कूल स्थित शिक्षक क्वार्टर में अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। उनकी पत्नी शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक (ग्रेड-3) के पद पर कार्यरत हैं।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से इलाके में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-jashpur-the-young-man-dies-due-to-the-snake/article-28340

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.