सूरजपुर में बारिश से टूटी पुलिया, गांवों का संपर्क टूटा, लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे आवाजाही

Surguja, CG

जिले में हो रही लगातार बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। प्रतापपुर ब्लॉक के अंतर्गत मदनगर गांव से राजपुर (बलरामपुर) को जोड़ने वाली पुलिया तेज बहाव में बह गई है, जिससे इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

अब ग्रामीण पुलिया के बचे हुए संकरे हिस्से से साइकिल और बाइक के सहारे जोखिम उठाकर आना-जाना कर रहे हैं। वहीं बस से यात्रा करने वालों को वैकल्पिक रास्ते से 5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे रोजमर्रा के कामकाज और स्कूली बच्चों को भी भारी दिक्कत हो रही है।

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय ग्रामीणों ने जनपद सीईओ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिया की जर्जर स्थिति के बारे में एक महीने पहले ही संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था, लेकिन समय रहते कोई मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया।

अब जब पुलिया बह चुकी है, तब प्रशासनिक उदासीनता ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रही है। इलाके में अन्य जगहों पर भी भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

जल्द मरम्मत की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि मदनगर-राजपुर मार्ग की पुलिया का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि जनसंपर्क बहाल हो सके और आपात स्थितियों में लोगों को सहायता मिल सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सूरजपुर में बारिश से टूटी पुलिया, गांवों का संपर्क टूटा, लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे आवाजाही

Surguja, CG

अब ग्रामीण पुलिया के बचे हुए संकरे हिस्से से साइकिल और बाइक के सहारे जोखिम उठाकर आना-जाना कर रहे हैं। वहीं बस से यात्रा करने वालों को वैकल्पिक रास्ते से 5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे रोजमर्रा के कामकाज और स्कूली बच्चों को भी भारी दिक्कत हो रही है।

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय ग्रामीणों ने जनपद सीईओ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिया की जर्जर स्थिति के बारे में एक महीने पहले ही संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था, लेकिन समय रहते कोई मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया।

अब जब पुलिया बह चुकी है, तब प्रशासनिक उदासीनता ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रही है। इलाके में अन्य जगहों पर भी भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

जल्द मरम्मत की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि मदनगर-राजपुर मार्ग की पुलिया का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि जनसंपर्क बहाल हो सके और आपात स्थितियों में लोगों को सहायता मिल सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-surajpur-the-rains-broken-the-contact-of-the-bridge/article-29432

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.