जशपुर को 3 नए ग्रामीण बैंक की सौगात, 44 हजार लोगों को होगा लाभ

जशपुरनगर, CG

जशपुर जिले के दूरस्थ और आदिवासी बहुल अंचलों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार को एक नई गति मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को कैंप कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से जिले के तीन ग्राम—जशपुर विकासखंड के ग्राम आरा, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम कुडे़केला (घरजियाबथान) और बगीचा विकासखंड के ग्राम छिछली में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की नई शाखाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बैंक के 12वें वार्षिक प्रतिवेदन का भी विमोचन किया।

ग्रामीणों को बड़ी राहत, लंबी दूरी से मिलेगी मुक्ति

सीएम साय ने अपने संबोधन में कहा कि यह केवल बैंकिंग सुविधा का विस्तार नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का एक ठोस कदम है। तीनों नई शाखाओं के खुलने से 23 ग्राम पंचायतों और 48 आश्रित गांवों के करीब 44 हजार ग्रामीण सीधे लाभान्वित होंगे। अब किसानों, छोटे व्यवसायियों, स्वयं सहायता समूहों और आम नागरिकों को बैंकिंग कार्यों के लिए शहरों तक लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी, साथ ही ग्रामीणों की आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी।

डिजिटल सुविधा केंद्रों ने बदली तस्वीर

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिले की 268 पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र संचालित हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांव में ही बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। अब तक इन केंद्रों से 15 करोड़ रुपये का लेनदेन किया जा चुका है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी पंचायत दिवस पर जिले की सभी पंचायतों में यह सुविधा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

जनप्रतिनिधियों का आभार

लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े आरा सरपंच मनोज भगत, कुडे़केला सरपंच शशिकांता पैंकरा और छिछली सरपंच अनिमा मिंज ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैंक शाखा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल वित्तीय लेनदेन आसान होगा, बल्कि शासकीय योजनाओं का लाभ भी सीधे ग्रामीणों के खाते में पहुंच सकेगा।

वहीं, आरा से वर्चुअली जुड़ी विधायक मती रायमुनी भगत, कुडे़केला से विधायक मती गोमती साय और जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनधन योजना जैसे प्रयासों से ग्रामीणों में वित्तीय साक्षरता बढ़ी है और अब नई बैंक शाखाएं इस प्रक्रिया को और मजबूत करेंगी।

कुल 30 शाखाओं तक पहुंचा नेटवर्क

इन तीन नई शाखाओं के खुलने के साथ ही जिले में ग्रामीण बैंकों की कुल संख्या 30 हो गई है। कार्यक्रम के दौरान कैंप कार्यालय में माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत सदस्य वेद प्रकाश भगत, उपेन्द्र यादव, सुनील गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद अरोड़ा, एलडीएम वाल्टर भेंगरा सहित तीनों ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Aug 2025 By दैनिक जागरण

जशपुर को 3 नए ग्रामीण बैंक की सौगात, 44 हजार लोगों को होगा लाभ

जशपुरनगर, CG

जशपुर जिले के दूरस्थ और आदिवासी बहुल अंचलों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार को एक नई गति मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को कैंप कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से जिले के तीन ग्राम—जशपुर विकासखंड के ग्राम आरा, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम कुडे़केला (घरजियाबथान) और बगीचा विकासखंड के ग्राम छिछली में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की नई शाखाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बैंक के 12वें वार्षिक प्रतिवेदन का भी विमोचन किया।

ग्रामीणों को बड़ी राहत, लंबी दूरी से मिलेगी मुक्ति

सीएम साय ने अपने संबोधन में कहा कि यह केवल बैंकिंग सुविधा का विस्तार नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का एक ठोस कदम है। तीनों नई शाखाओं के खुलने से 23 ग्राम पंचायतों और 48 आश्रित गांवों के करीब 44 हजार ग्रामीण सीधे लाभान्वित होंगे। अब किसानों, छोटे व्यवसायियों, स्वयं सहायता समूहों और आम नागरिकों को बैंकिंग कार्यों के लिए शहरों तक लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी, साथ ही ग्रामीणों की आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी।

डिजिटल सुविधा केंद्रों ने बदली तस्वीर

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिले की 268 पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र संचालित हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांव में ही बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। अब तक इन केंद्रों से 15 करोड़ रुपये का लेनदेन किया जा चुका है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी पंचायत दिवस पर जिले की सभी पंचायतों में यह सुविधा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

जनप्रतिनिधियों का आभार

लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े आरा सरपंच मनोज भगत, कुडे़केला सरपंच शशिकांता पैंकरा और छिछली सरपंच अनिमा मिंज ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैंक शाखा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल वित्तीय लेनदेन आसान होगा, बल्कि शासकीय योजनाओं का लाभ भी सीधे ग्रामीणों के खाते में पहुंच सकेगा।

वहीं, आरा से वर्चुअली जुड़ी विधायक मती रायमुनी भगत, कुडे़केला से विधायक मती गोमती साय और जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनधन योजना जैसे प्रयासों से ग्रामीणों में वित्तीय साक्षरता बढ़ी है और अब नई बैंक शाखाएं इस प्रक्रिया को और मजबूत करेंगी।

कुल 30 शाखाओं तक पहुंचा नेटवर्क

इन तीन नई शाखाओं के खुलने के साथ ही जिले में ग्रामीण बैंकों की कुल संख्या 30 हो गई है। कार्यक्रम के दौरान कैंप कार्यालय में माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत सदस्य वेद प्रकाश भगत, उपेन्द्र यादव, सुनील गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद अरोड़ा, एलडीएम वाल्टर भेंगरा सहित तीनों ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/jashpur-will-benefit-from-3-new-grameen-banks-44-thousand/article-30291

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.