- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- गुना में बड़ा सड़क हादसा: अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य समेत 7 घायल, बच्चा गंभीर
गुना में बड़ा सड़क हादसा: अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य समेत 7 घायल, बच्चा गंभीर
गुना, MP
जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर इंदौर के अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अधिकारी समेत परिवार के सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक बच्चे की हालत नाजुक है।
पुलिस के अनुसार, रक्षाबंधन पर अपने पैतृक गांव बदरवास आए रिंकेश वैश्य परिवार के साथ खोकर गांव में कलश यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में खोकर गांव के पास कार के सामने अचानक एक गाय आ गई। उसे बचाने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को गुना जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया, जबकि बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए