कबीरधाम: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप; NH-130(ए) पर घंटों चला चक्काजाम

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदूटोला गांव में गुरुवार को एक 35 वर्षीय युवक माखन यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। मृतक के परिजनों और कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि युवक ने पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर जान दी है।

शव रखकर हाईवे पर जाम, घंटों बंद रहा आवागमन

शाम 5 बजे माखन का शव लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएच-130(ए) को जाम कर दिया। पांडातराई बिजली सब-स्टेशन के सामने प्रदर्शन शुरू हुआ, जो रात पौने 9 बजे तक जारी रहा। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

कांग्रेस का आरोप: पुलिस ने किया मानसिक उत्पीड़न

कांग्रेस युवा नेता तुकाराम चंद्रवंशी और रवि चंद्रवंशी ने दावा किया कि माखन यादव को चोरी के एक मामले में लगातार थाने बुलाकर परेशान किया गया। बुधवार को उसे पूरे दिन थाने में बैठाए रखा गया और रात 11 बजे छोड़ा गया। नेताओं ने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपए मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी।

थाना प्रभारी ने आरोप नकारे

बोड़ला थाना प्रभारी राजेश चंड ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि चोरी के मामले में सिर्फ गोपाल यादव को गिरफ्तार किया गया है। माखन यादव या उसके परिवार से कोई पूछताछ नहीं हुई, न ही थाने बुलाया गया। पुलिस ने मामले को राजनीतिक रंग देने की साजिश बताया है।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद 7 जून को ग्राम बोल्दा कला में हुई 3.27 लाख रुपए की चोरी से जुड़ा है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(3), 305(क) के तहत मामला दर्ज किया था।

  • 26 जुलाई को मुकेश पटेल और मन्नू पटेल की गिरफ्तारी हुई थी।

  • 29 जुलाई को गोपाल यादव को भी पकड़ा गया, लेकिन चोरी का पूरा माल नहीं मिल पाया।

आरोप है कि पुलिस चोरी का सामान बरामद करने के लिए गोपाल के भाई माखन यादव और पूरे परिवार को बार-बार थाने बुला रही थी, जिससे तंग आकर माखन ने फांसी लगा ली।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कबीरधाम: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप; NH-130(ए) पर घंटों चला चक्काजाम

 घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। मृतक के परिजनों और कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि युवक ने पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर जान दी है।

शव रखकर हाईवे पर जाम, घंटों बंद रहा आवागमन

शाम 5 बजे माखन का शव लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएच-130(ए) को जाम कर दिया। पांडातराई बिजली सब-स्टेशन के सामने प्रदर्शन शुरू हुआ, जो रात पौने 9 बजे तक जारी रहा। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

कांग्रेस का आरोप: पुलिस ने किया मानसिक उत्पीड़न

कांग्रेस युवा नेता तुकाराम चंद्रवंशी और रवि चंद्रवंशी ने दावा किया कि माखन यादव को चोरी के एक मामले में लगातार थाने बुलाकर परेशान किया गया। बुधवार को उसे पूरे दिन थाने में बैठाए रखा गया और रात 11 बजे छोड़ा गया। नेताओं ने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपए मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी।

थाना प्रभारी ने आरोप नकारे

बोड़ला थाना प्रभारी राजेश चंड ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि चोरी के मामले में सिर्फ गोपाल यादव को गिरफ्तार किया गया है। माखन यादव या उसके परिवार से कोई पूछताछ नहीं हुई, न ही थाने बुलाया गया। पुलिस ने मामले को राजनीतिक रंग देने की साजिश बताया है।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद 7 जून को ग्राम बोल्दा कला में हुई 3.27 लाख रुपए की चोरी से जुड़ा है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(3), 305(क) के तहत मामला दर्ज किया था।

  • 26 जुलाई को मुकेश पटेल और मन्नू पटेल की गिरफ्तारी हुई थी।

  • 29 जुलाई को गोपाल यादव को भी पकड़ा गया, लेकिन चोरी का पूरा माल नहीं मिल पाया।

आरोप है कि पुलिस चोरी का सामान बरामद करने के लिए गोपाल के भाई माखन यादव और पूरे परिवार को बार-बार थाने बुला रही थी, जिससे तंग आकर माखन ने फांसी लगा ली।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/kabirdham-youth-committed-suicide-by-hanging-the-police-accused-of/article-29434

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.