कोंडागांव को नीति आयोग से गोल्ड मेडल: देश का नंबर-1 आकांक्षी जिला बना, माकड़ी ब्लॉक ने भी रचा इतिहास

Kondagaon, CG

छत्तीसगढ़ का कोंडागांव जिला एक बार फिर राष्ट्रीय मानचित्र पर गौरव का प्रतीक बनकर उभरा है। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम के तहत कोंडागांव को “गोल्ड मेडल” से सम्मानित किया गया है।

 जिले के माकड़ी ब्लॉक ने भी छह में से सभी मुख्य विकास सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि दर्ज कर यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया।

राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कोंडागांव जिले और माकड़ी ब्लॉक को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर कोंडागांव की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई ने समारोह में शिरकत की।

आकांक्षी जिलों में कोंडागांव बना मिसाल

देशभर के 112 जिलों में लागू आकांक्षी जिला कार्यक्रम और 500 ब्लॉकों में संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम का उद्देश्य पिछड़े क्षेत्रों में तीव्र और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। कोंडागांव ने इस दिशा में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, आधारभूत संरचना और वित्तीय समावेशन जैसे सभी क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इन क्षेत्रों में हुआ उत्कृष्ट प्रदर्शन:

  • गर्भवती महिलाओं की पूर्ण ANC जांच

  • 9 से 11 माह के बच्चों का पूर्ण टीकाकरण

  • पोषण आहार की शत-प्रतिशत आपूर्ति

  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण

  • स्कूलों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण

  • पाठ्यपुस्तकों का समय पर वितरण

माकड़ी ब्लॉक ने भी रचा कीर्तिमान

कोंडागांव के माकड़ी ब्लॉक ने भी ANC जांच, शुगर व ब्लड प्रेशर जांच, पोषण आहार आपूर्ति, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण और महिला स्व-सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के सौ फीसदी वितरण जैसे 6 प्रमुख सूचकांकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

“यह सफलता टीमवर्क का नतीजा है”—कलेक्टर

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय जिले की प्रशासनिक टीम, मितानिन बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम स्तर के समर्पित कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान हर उस व्यक्ति का है जिसने जमीनी स्तर पर मेहनत की है। यह केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि हमारी प्रतिबद्धता की पहचान है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

कोंडागांव को नीति आयोग से गोल्ड मेडल: देश का नंबर-1 आकांक्षी जिला बना, माकड़ी ब्लॉक ने भी रचा इतिहास

Kondagaon, CG

 जिले के माकड़ी ब्लॉक ने भी छह में से सभी मुख्य विकास सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि दर्ज कर यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया।

राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कोंडागांव जिले और माकड़ी ब्लॉक को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर कोंडागांव की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई ने समारोह में शिरकत की।

आकांक्षी जिलों में कोंडागांव बना मिसाल

देशभर के 112 जिलों में लागू आकांक्षी जिला कार्यक्रम और 500 ब्लॉकों में संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम का उद्देश्य पिछड़े क्षेत्रों में तीव्र और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। कोंडागांव ने इस दिशा में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, आधारभूत संरचना और वित्तीय समावेशन जैसे सभी क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इन क्षेत्रों में हुआ उत्कृष्ट प्रदर्शन:

  • गर्भवती महिलाओं की पूर्ण ANC जांच

  • 9 से 11 माह के बच्चों का पूर्ण टीकाकरण

  • पोषण आहार की शत-प्रतिशत आपूर्ति

  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण

  • स्कूलों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण

  • पाठ्यपुस्तकों का समय पर वितरण

माकड़ी ब्लॉक ने भी रचा कीर्तिमान

कोंडागांव के माकड़ी ब्लॉक ने भी ANC जांच, शुगर व ब्लड प्रेशर जांच, पोषण आहार आपूर्ति, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण और महिला स्व-सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के सौ फीसदी वितरण जैसे 6 प्रमुख सूचकांकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

“यह सफलता टीमवर्क का नतीजा है”—कलेक्टर

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय जिले की प्रशासनिक टीम, मितानिन बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम स्तर के समर्पित कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान हर उस व्यक्ति का है जिसने जमीनी स्तर पर मेहनत की है। यह केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि हमारी प्रतिबद्धता की पहचान है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/kondagaon-got-the-gold-medal-from-niti-aayog-the-number-1/article-29712

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.