सलमान खान दोस्त की शादी में पहुंचे कड़ी सुरक्षा के बीच, हाल ही में हुई थी सिक्योरिटी में बड़ी सेंध

Bollywod

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान शनिवार को एक करीबी दोस्त की शादी में शामिल हुए। यह हाई-प्रोफाइल वेडिंग समारोह मुंबई में आयोजित हुआ, जहां सलमान बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे। भीड़ के बीच वे जब मंच की ओर बढ़े तो उनके प्रशंसकों और आम मेहमानों की धक्का-मुक्की के बावजूद उन्होंने दूल्हा-दुल्हन के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं।

इस कार्यक्रम में सलमान के साथ उनके छोटे भाई सोहेल खान और भतीजे निर्वाण खान की भी मौजूदगी रही। सलमान ने इस मौके पर नीली शर्ट और ग्रे कलर का सूट पहना हुआ था। भीड़ से घिरे होने के बावजूद उन्होंने कुछ देर तक सबका अभिवादन किया और फिर जल्दी ही वहां से निकल गए। उनके चारों ओर सुरक्षा का घेरा बना हुआ था।

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के मद्देनजर सलमान खान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है, जिसमें सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती होती है।

सलमान की सिक्योरिटी में लगातार सेंध की कोशिशें
इसी सप्ताह सलमान की सुरक्षा में दो बड़ी घटनाएं सामने आईं। पहली घटना 19 मई की रात हुई, जब ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुसने की कोशिश की। अगले ही दिन, 20 मई की सुबह एक 23 वर्षीय युवक जीतेंद्र कुमार, जो कि छत्तीसगढ़ का निवासी है, ने कार के पीछे छिपकर गैलेक्सी अपार्टमेंट में प्रवेश करने की कोशिश की।

पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।

बांद्रा पुलिस थाने में तैनात सुरक्षा अधिकारी संदीप नारायण की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। संदीप के अनुसार, सुबह 9:45 बजे जब उन्होंने उस युवक को परिसर के आसपास संदिग्ध रूप से घूमते देखा, तो उसे हटने को कहा गया। लेकिन युवक ने अपना मोबाइल फेंककर तोड़ दिया।

शाम को करीब 7:15 बजे वह दोबारा लौटा और एक निवासी की कार के साथ गेट के अंदर दाखिल हो गया। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों और निजी सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे रोका और गिरफ्तार कर लिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By दैनिक जागरण

सलमान खान दोस्त की शादी में पहुंचे कड़ी सुरक्षा के बीच, हाल ही में हुई थी सिक्योरिटी में बड़ी सेंध

Bollywod

इस कार्यक्रम में सलमान के साथ उनके छोटे भाई सोहेल खान और भतीजे निर्वाण खान की भी मौजूदगी रही। सलमान ने इस मौके पर नीली शर्ट और ग्रे कलर का सूट पहना हुआ था। भीड़ से घिरे होने के बावजूद उन्होंने कुछ देर तक सबका अभिवादन किया और फिर जल्दी ही वहां से निकल गए। उनके चारों ओर सुरक्षा का घेरा बना हुआ था।

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के मद्देनजर सलमान खान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है, जिसमें सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती होती है।

सलमान की सिक्योरिटी में लगातार सेंध की कोशिशें
इसी सप्ताह सलमान की सुरक्षा में दो बड़ी घटनाएं सामने आईं। पहली घटना 19 मई की रात हुई, जब ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुसने की कोशिश की। अगले ही दिन, 20 मई की सुबह एक 23 वर्षीय युवक जीतेंद्र कुमार, जो कि छत्तीसगढ़ का निवासी है, ने कार के पीछे छिपकर गैलेक्सी अपार्टमेंट में प्रवेश करने की कोशिश की।

पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।

बांद्रा पुलिस थाने में तैनात सुरक्षा अधिकारी संदीप नारायण की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। संदीप के अनुसार, सुबह 9:45 बजे जब उन्होंने उस युवक को परिसर के आसपास संदिग्ध रूप से घूमते देखा, तो उसे हटने को कहा गया। लेकिन युवक ने अपना मोबाइल फेंककर तोड़ दिया।

शाम को करीब 7:15 बजे वह दोबारा लौटा और एक निवासी की कार के साथ गेट के अंदर दाखिल हो गया। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों और निजी सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे रोका और गिरफ्तार कर लिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/salman-khan-reached-friends-wedding-amid-tight-security/article-22153

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.