रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त का शिकंजा, तहसील कर्मचारी 3 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा

शहडोल/जयसिंहनगर। MP

12 सदस्यीय टीम ने योजनाबद्ध दबिश देकर पकड़ा, नक्शा-खसरा में हेरफेर के लिए मांगी थी घूस

रीवा लोकायुक्त टीम ने शहडोल जिले के जयसिंहनगर तहसील कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बाबू योगेंद्र द्विवेदी पर फरियादी से पहले ही आधी राशि ले लेने और शेष की मांग करने का आरोप था।

क्या है पूरा मामला?

ग्राम पतेरिया टोला बुधार निवासी सुरेंद्र कुशवाहा ने रीवा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू योगेंद्र द्विवेदी ने नक्शा-खसरा में पेड़-पौधे चढ़ाने के एवज में 6 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। फरियादी पहले ही 3 हजार रुपये दे चुका था और जब शेष राशि की मांग की गई, तो उसने लोकायुक्त से संपर्क किया।

योजनाबद्ध तरीके से हुई गिरफ्तारी

फरियादी की शिकायत के आधार पर लोकायुक्त की 12 सदस्यीय विशेष टीम ने पूरी कार्रवाई की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत फरियादी को दोबारा रिश्वत की शेष राशि देने भेजा गया। जैसे ही आरोपी बाबू ने 3 हजार रुपये की दूसरी किस्त ली, टीम ने दबिश देकर उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।

रिकॉर्डिंग और पंचनामा

कार्यवाही के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई और रिश्वत की रकम को पंचनामा बनाकर जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लोकायुक्त की सक्रियता से मचा हड़कंप

इस ताजातरीन कार्रवाई से जिलेभर के सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त की टीम की सक्रियता ने साफ संकेत दे दिए हैं कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों पर अब शिकंजा कसना तय है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2025 By दैनिक जागरण

रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त का शिकंजा, तहसील कर्मचारी 3 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा

शहडोल/जयसिंहनगर। MP

रीवा लोकायुक्त टीम ने शहडोल जिले के जयसिंहनगर तहसील कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बाबू योगेंद्र द्विवेदी पर फरियादी से पहले ही आधी राशि ले लेने और शेष की मांग करने का आरोप था।

क्या है पूरा मामला?

ग्राम पतेरिया टोला बुधार निवासी सुरेंद्र कुशवाहा ने रीवा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू योगेंद्र द्विवेदी ने नक्शा-खसरा में पेड़-पौधे चढ़ाने के एवज में 6 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। फरियादी पहले ही 3 हजार रुपये दे चुका था और जब शेष राशि की मांग की गई, तो उसने लोकायुक्त से संपर्क किया।

योजनाबद्ध तरीके से हुई गिरफ्तारी

फरियादी की शिकायत के आधार पर लोकायुक्त की 12 सदस्यीय विशेष टीम ने पूरी कार्रवाई की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत फरियादी को दोबारा रिश्वत की शेष राशि देने भेजा गया। जैसे ही आरोपी बाबू ने 3 हजार रुपये की दूसरी किस्त ली, टीम ने दबिश देकर उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।

रिकॉर्डिंग और पंचनामा

कार्यवाही के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई और रिश्वत की रकम को पंचनामा बनाकर जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लोकायुक्त की सक्रियता से मचा हड़कंप

इस ताजातरीन कार्रवाई से जिलेभर के सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त की टीम की सक्रियता ने साफ संकेत दे दिए हैं कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों पर अब शिकंजा कसना तय है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/lokayuktas-screws-caught-red-handed-taking-3-thousand-on-bribery/article-21939

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.