VIDEO : लापता मंत्री विजय शाह का नया वीडियो जारी, कर्नल सोफिया और सेना से मांगी माफी

BHOPAL, MP

कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी करने के बाद सुर्खियों में आए प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह आखिरकार सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं।

एफआईआर दर्ज होने के बाद करीब 15 दिनों से लापता चल रहे मंत्री ने अब एक नया वीडियो जारी कर सफाई दी है और माफी भी मांगी है।

विवाद के बाद यह उनका दूसरा सार्वजनिक वीडियो है, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया है। वीडियो में मंत्री ने एक बार फिर से कर्नल सोफिया कुरैशी, भारतीय सेना और देशवासियों से माफी मांगी है।

भाषाई भूल मानते हुए जताया खेद

वीडियो में विजय शाह कहते हैं,

“जयहिन्द। पिछले दिनों पहलगाम में हुए जघन्य हत्याकांड से मैं मन से बहुत दुखी एवं विचलित हूं। मेरा राष्ट्र के प्रति अपार प्रेम और भारतीय सेना के प्रति हमेशा आदर एवं सम्मान रहा है। मेरे द्वारा कहे गये शब्दों से यदि किसी भी समुदाय, धर्म या देशवासी को दुख पहुंचा है, तो मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि वह मेरी भाषाई भूल थी।”

कर्नल सोफिया, सेना और देश से माफी

मंत्री ने आगे कहा,

“मेरा किसी धर्म, जाति या समुदाय को ठेस पहुंचाने का कोई आशय नहीं था। मैं भूलवश कहे गए अपने शब्दों के लिए भारतीय सेना, बहन कर्नल सोफिया और समस्त देशवासियों से क्षमा प्रार्थी हूं। मैं पुनः हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।”

सुप्रीम कोर्ट से मिली थी फटकार

उल्लेखनीय है कि विजय शाह की टिप्पणी के खिलाफ ना सिर्फ जनआक्रोश देखने को मिला, बल्कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां से उन्हें फटकार भी झेलनी पड़ी। इसके बाद 15 मई को उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई, और तब से ही वे सार्वजनिक रूप से गायब थे। हाल ही में इंदौर के राजवाड़ा में हुई कैबिनेट बैठक में भी वे अनुपस्थित रहे, जिससे उनके ठिकाने को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।

विपक्ष ने उठाए सवाल

मंत्री के सामने आने और माफी मांगने के बावजूद विपक्ष ने सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि “एक संवैधानिक पद पर रहते हुए मंत्री का इस तरह ‘लापता’ हो जाना और अब वीडियो के माध्यम से सफाई देना, यह प्रशासनिक जवाबदेही से बचने का तरीका है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO : लापता मंत्री विजय शाह का नया वीडियो जारी, कर्नल सोफिया और सेना से मांगी माफी

BHOPAL, MP

एफआईआर दर्ज होने के बाद करीब 15 दिनों से लापता चल रहे मंत्री ने अब एक नया वीडियो जारी कर सफाई दी है और माफी भी मांगी है।

विवाद के बाद यह उनका दूसरा सार्वजनिक वीडियो है, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया है। वीडियो में मंत्री ने एक बार फिर से कर्नल सोफिया कुरैशी, भारतीय सेना और देशवासियों से माफी मांगी है।

भाषाई भूल मानते हुए जताया खेद

वीडियो में विजय शाह कहते हैं,

“जयहिन्द। पिछले दिनों पहलगाम में हुए जघन्य हत्याकांड से मैं मन से बहुत दुखी एवं विचलित हूं। मेरा राष्ट्र के प्रति अपार प्रेम और भारतीय सेना के प्रति हमेशा आदर एवं सम्मान रहा है। मेरे द्वारा कहे गये शब्दों से यदि किसी भी समुदाय, धर्म या देशवासी को दुख पहुंचा है, तो मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि वह मेरी भाषाई भूल थी।”

कर्नल सोफिया, सेना और देश से माफी

मंत्री ने आगे कहा,

“मेरा किसी धर्म, जाति या समुदाय को ठेस पहुंचाने का कोई आशय नहीं था। मैं भूलवश कहे गए अपने शब्दों के लिए भारतीय सेना, बहन कर्नल सोफिया और समस्त देशवासियों से क्षमा प्रार्थी हूं। मैं पुनः हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।”

सुप्रीम कोर्ट से मिली थी फटकार

उल्लेखनीय है कि विजय शाह की टिप्पणी के खिलाफ ना सिर्फ जनआक्रोश देखने को मिला, बल्कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां से उन्हें फटकार भी झेलनी पड़ी। इसके बाद 15 मई को उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई, और तब से ही वे सार्वजनिक रूप से गायब थे। हाल ही में इंदौर के राजवाड़ा में हुई कैबिनेट बैठक में भी वे अनुपस्थित रहे, जिससे उनके ठिकाने को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।

विपक्ष ने उठाए सवाल

मंत्री के सामने आने और माफी मांगने के बावजूद विपक्ष ने सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि “एक संवैधानिक पद पर रहते हुए मंत्री का इस तरह ‘लापता’ हो जाना और अब वीडियो के माध्यम से सफाई देना, यह प्रशासनिक जवाबदेही से बचने का तरीका है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/new-video-of-missing-minister-vijay-shah-released-the-apology/article-21953

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.