शादी की छुट्टी बनी सजा, 9 साल बाद हाईकोर्ट से मिला इंसाफ – अब फिर से मिलेगी नौकरी

बालोद, छत्तीसगढ़।

शादी के लिए ली गई छुट्टी जिंदगी की सबसे बड़ी सजा बन जाएगी, ये राजेश देशमुख ने कभी नहीं सोचा था।

बालोद जिला न्यायालय में भृत्य के पद पर कार्यरत रहे राजेश को केवल तीन दिन की अतिरिक्त छुट्टी लेने के कारण नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। लेकिन लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उन्हें न्याय दिया है। कोर्ट ने जिला न्यायालय को आदेश दिया है कि देशमुख को 50% एरियर वेतन के साथ सेवा में पुनः बहाल किया जाए।

शादी के बाद तीन दिन की देरी, और छिन गई नौकरी

यह मामला साल 2016 का है, जब राजेश देशमुख बालोद जिला न्यायालय में परीवीक्षा अवधि में भृत्य के पद पर कार्यरत थे। उसी वर्ष उनकी शादी तय हुई, जिसके लिए उन्होंने सात दिन का वैध अवकाश लिया। विवाह संपन्न होने के बाद राजेश निर्धारित अवधि से तीन दिन देरी से कार्यालय लौटे। इसे ‘अनाधिकृत अनुपस्थिति’ मानते हुए विभाग ने उनकी सेवा समाप्त कर दी।

नोटिस का जवाब दिया, फिर भी नहीं हुई सुनवाई

राजेश को इस संबंध में विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया, जिसका उन्होंने समय पर जवाब भी दिया। लेकिन विभाग ने उनकी सफाई को अस्वीकार करते हुए जांच की प्रक्रिया अपनाए बिना ही बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया। इसी अन्याय के खिलाफ राजेश ने हाईकोर्ट का रुख किया।

हाईकोर्ट में याचिका, न्याय की उम्मीद

मामला जब जस्टिस संजय श्याम अग्रवाल की अदालत में पहुंचा, तो याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने दलील दी कि भले ही कर्मचारी प्रोबेशन पर हो, लेकिन उसे सेवा से हटाने से पहले उचित जांच और सुनवाई का अवसर देना अनिवार्य है। बिना जांच के हटाना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।

न्याय की जीत: हाईकोर्ट ने बहाल करने का दिया आदेश

सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने राजेश देशमुख के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बालोद जिला न्यायालय को निर्देश दिया कि वह उन्हें 50 प्रतिशत पिछले वेतन के साथ तत्काल सेवा में बहाल करे।

यह फैसला क्यों है महत्वपूर्ण?

यह फैसला केवल राजेश देशमुख के लिए नहीं, बल्कि उन सभी कर्मचारियों के लिए एक मिसाल है जो सिस्टम की मनमानी का शिकार हो जाते हैं। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि प्रोबेशन में भी कर्मचारियों के अधिकार सुरक्षित हैं और बिना प्रक्रिया के किसी को नौकरी से नहीं निकाला जा सकता।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2025 By दैनिक जागरण

शादी की छुट्टी बनी सजा, 9 साल बाद हाईकोर्ट से मिला इंसाफ – अब फिर से मिलेगी नौकरी

बालोद, छत्तीसगढ़।

बालोद जिला न्यायालय में भृत्य के पद पर कार्यरत रहे राजेश को केवल तीन दिन की अतिरिक्त छुट्टी लेने के कारण नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। लेकिन लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उन्हें न्याय दिया है। कोर्ट ने जिला न्यायालय को आदेश दिया है कि देशमुख को 50% एरियर वेतन के साथ सेवा में पुनः बहाल किया जाए।

शादी के बाद तीन दिन की देरी, और छिन गई नौकरी

यह मामला साल 2016 का है, जब राजेश देशमुख बालोद जिला न्यायालय में परीवीक्षा अवधि में भृत्य के पद पर कार्यरत थे। उसी वर्ष उनकी शादी तय हुई, जिसके लिए उन्होंने सात दिन का वैध अवकाश लिया। विवाह संपन्न होने के बाद राजेश निर्धारित अवधि से तीन दिन देरी से कार्यालय लौटे। इसे ‘अनाधिकृत अनुपस्थिति’ मानते हुए विभाग ने उनकी सेवा समाप्त कर दी।

नोटिस का जवाब दिया, फिर भी नहीं हुई सुनवाई

राजेश को इस संबंध में विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया, जिसका उन्होंने समय पर जवाब भी दिया। लेकिन विभाग ने उनकी सफाई को अस्वीकार करते हुए जांच की प्रक्रिया अपनाए बिना ही बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया। इसी अन्याय के खिलाफ राजेश ने हाईकोर्ट का रुख किया।

हाईकोर्ट में याचिका, न्याय की उम्मीद

मामला जब जस्टिस संजय श्याम अग्रवाल की अदालत में पहुंचा, तो याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने दलील दी कि भले ही कर्मचारी प्रोबेशन पर हो, लेकिन उसे सेवा से हटाने से पहले उचित जांच और सुनवाई का अवसर देना अनिवार्य है। बिना जांच के हटाना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।

न्याय की जीत: हाईकोर्ट ने बहाल करने का दिया आदेश

सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने राजेश देशमुख के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बालोद जिला न्यायालय को निर्देश दिया कि वह उन्हें 50 प्रतिशत पिछले वेतन के साथ तत्काल सेवा में बहाल करे।

यह फैसला क्यों है महत्वपूर्ण?

यह फैसला केवल राजेश देशमुख के लिए नहीं, बल्कि उन सभी कर्मचारियों के लिए एक मिसाल है जो सिस्टम की मनमानी का शिकार हो जाते हैं। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि प्रोबेशन में भी कर्मचारियों के अधिकार सुरक्षित हैं और बिना प्रक्रिया के किसी को नौकरी से नहीं निकाला जा सकता।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/marriage-vacation-became-punishment-after-9-years-justice-from-high/article-21894

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.