मकर संक्रांति पर छत्तीसगढ़ में उल्लास: राजिम संगम में श्रद्धालुओं का स्नान, शहर-शहर पतंग और दीपोत्सव

रायपुर (छ.ग.)

On

रायपुर से भिलाई तक विशेष आयोजन, केलो नदी की महाआरती, बलरामपुर में तातापानी महोत्सव की शुरुआत

देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में भी मकर संक्रांति का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। गरियाबंद जिले के राजिम स्थित त्रिवेणी संगम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई और भगवान कुलेश्वरनाथ व राजीव लोचन का जलाभिषेक कर दीपदान किया।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मकर संक्रांति के अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। राजधानी रायपुर में कई स्थानों पर पतंग उत्सव आयोजित किए गए, वहीं मंदिरों में विशेष पूजा, भोग और दीपोत्सव की तैयारियां की गईं।

भिलाई में पतंग महोत्सव, गुरुद्वारे में लोहड़ी
भिलाई के जयंती स्टेडियम के पास स्थित हेलीपैड ग्राउंड में शहर का सबसे बड़ा पतंग उत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। पुलिस प्रशासन ने इस दौरान यातायात नियमों और सुरक्षा को लेकर जागरूकता की अपील की है। वहीं, खुर्सीपार स्थित गुरु रामदास जी गुरुद्वारे में लोहड़ी पर्व मनाया गया, जहां पारंपरिक ढंग से आग जलाई गई।

रायगढ़ में केलो नदी की महाआरती
रायगढ़ में मकर संक्रांति के अवसर पर केलो नदी की भव्य महाआरती होगी। केलो उद्धार समिति और छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक मंच के सहयोग से समलाई घाट पर यह आयोजन किया जा रहा है। 11 पंडितों की अगुवाई में विधिवत पूजा-अर्चना होगी, इसके बाद भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। यह आयोजन पिछले नौ वर्षों से निरंतर हो रहा है।

रायपुर में ‘रिश्तों का मंझा’ आयोजन
रायपुर में अग्रवाल युवा मंडल द्वारा “रिश्तों का मंझा – 4.0” कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पतंग उत्सव के माध्यम से पारिवारिक रिश्तों में संतुलन, संवाद और आपसी समझ का संदेश दिया जाएगा। आयोजन में लाइव म्यूजिक, भोजन और विभिन्न गतिविधियों की व्यवस्था की गई है।

मंदिरों में विशेष अनुष्ठान
दूधाधारी मठ में 472 साल पुरानी परंपरा के अनुसार भगवान को तिल और खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा। टाटीबंध स्थित अयप्पा मंदिर में मलयाली समाज द्वारा दीपोत्सव मनाया जाएगा, जहां हजारों दीपों से मंदिर को सजाया जाएगा। गुजराती समाज द्वारा बूढ़ापारा स्थित सप्रे स्कूल मैदान में पतंग उत्सव का आयोजन किया गया है।

बलरामपुर में तातापानी महोत्सव, CM बच्चों संग उड़ाएंगे पतंग
रामानुजगंज जिले में 14 से 16 जनवरी तक तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। वे तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बच्चों के साथ पतंग उड़ाएंगे। इस अवसर पर 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी संपन्न होगा।

---------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/on-makar-sankranti-chhattisgarh-devotees-take-bath-in-rajim-sangam/article-43031

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.