पूर्व विधायक के भाई की सुपारी देकर हत्या: पत्नी से अवैध संबंध का शक बना वजह, जेल में बंद आरोपी ने रची साजिश

रायगढ़, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई और ग्राम सचिव जयपाल सिंह सिदार की हत्या एक कैदी ने जेल के भीतर से सुपारी देकर करवाई। वजह थी – पत्नी से अवैध संबंध का शक।

इस हत्या की साजिश रचने वाला शिव साहू पहले से एक हत्या के मामले में जेल में बंद था। उसने जेल से ही जयपाल की हत्या के लिए 1 लाख रुपए की सुपारी दी, जिसमें से 10 हजार रुपए एडवांस दिए गए। हत्या को अंजाम देने वाले शुभम गुप्ता और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जयपाल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी और शव को सिसरिंगा घाटी के जंगल में फेंक दिया गया।

23 दिन बाद जंगल से बरामद हुआ शव

जयपाल सिंह सिदार 7 जुलाई को रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया था। पहले पुलिस ने उसे लापता मानकर तलाश शुरू की, लेकिन 23 दिन बाद सिसरिंगा घाटी के जंगल में उसका सड़ा-गला शव मिला। इसके बाद पूरे मामले की परतें खुलनी शुरू हुईं।

ऐसे रची गई साजिश

जयपाल पाकरगांव का ग्राम सचिव था और शुभम गुप्ता प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास मित्र के पद पर कार्यरत था। 7 जुलाई की सुबह शुभम ने जयपाल को फोन कर किसी बहाने कोतबा बुलाया। जयपाल अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर निकला था। शुभम अपने दो साथियों कमलेश यादव और मदन गोपाल के साथ वहां पहुंचा। सभी जयपाल की ही कार में निकले।

कार के पीछे वाली सीट पर बैठे शुभम और जयपाल के बीच कुछ देर बातचीत हुई। लेकिन जैसे ही कार जशपुर रोड की ओर बढ़ी, तीनों ने मिलकर चलती कार में गमछे से जयपाल का गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया।

मोबाइल और सबूतों को भी किया गायब

हत्या के बाद आरोपियों ने जयपाल का मोबाइल बंद कर दिया और सबूत मिटाने के लिए उसका फोन मैनपाट के जंगल में फेंक दिया। कार से नंबर प्लेट हटाकर कुछ दिनों तक उसका इस्तेमाल किया गया। बाद में कार को लाखा के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा भी जला दिया गया।

अवैध संबंधों का शक बनी वजह

मुख्य साजिशकर्ता शिव साहू की पत्नी पाकरगांव में ही रोजगार सहायिका है। शिव को शक था कि उसकी पत्नी और जयपाल सिंह के बीच अवैध संबंध हैं। इसी शक में उसने जयपाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची। जब वह 6 महीने पहले पैरोल पर जेल से बाहर आया था, तब उसने शुभम गुप्ता से जयपाल की हत्या की बात की और 1 लाख रुपए की सुपारी तय की। 3 जुलाई को फिर से पैरोल पर बाहर आने के बाद उसने शुभम को 10 हजार रुपए एडवांस में दिए।

मोबाइल रिकॉर्ड से खुला राज

21 जुलाई को जयपाल की लावारिस कार बरामद होने के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल रिकॉर्ड की जांच की। कॉल डिटेल में शुभम का नंबर सामने आया। पुलिस ने उस पर नजर रखी और फिर हिरासत में लेकर पूछताछ की। आखिरकार उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

चार में से तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि इस केस में कुल चार आरोपी हैं, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य साजिशकर्ता शिव साहू अभी जेल में है और उस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने हत्या की साजिश, सुपारी, हत्या की योजना और सबूत मिटाने की पूरी कड़ी जोड़ ली है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

पूर्व विधायक के भाई की सुपारी देकर हत्या: पत्नी से अवैध संबंध का शक बना वजह, जेल में बंद आरोपी ने रची साजिश

रायगढ़, छत्तीसगढ़

कांग्रेस के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई और ग्राम सचिव जयपाल सिंह सिदार की हत्या एक कैदी ने जेल के भीतर से सुपारी देकर करवाई। वजह थी – पत्नी से अवैध संबंध का शक।

इस हत्या की साजिश रचने वाला शिव साहू पहले से एक हत्या के मामले में जेल में बंद था। उसने जेल से ही जयपाल की हत्या के लिए 1 लाख रुपए की सुपारी दी, जिसमें से 10 हजार रुपए एडवांस दिए गए। हत्या को अंजाम देने वाले शुभम गुप्ता और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जयपाल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी और शव को सिसरिंगा घाटी के जंगल में फेंक दिया गया।

23 दिन बाद जंगल से बरामद हुआ शव

जयपाल सिंह सिदार 7 जुलाई को रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया था। पहले पुलिस ने उसे लापता मानकर तलाश शुरू की, लेकिन 23 दिन बाद सिसरिंगा घाटी के जंगल में उसका सड़ा-गला शव मिला। इसके बाद पूरे मामले की परतें खुलनी शुरू हुईं।

ऐसे रची गई साजिश

जयपाल पाकरगांव का ग्राम सचिव था और शुभम गुप्ता प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास मित्र के पद पर कार्यरत था। 7 जुलाई की सुबह शुभम ने जयपाल को फोन कर किसी बहाने कोतबा बुलाया। जयपाल अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर निकला था। शुभम अपने दो साथियों कमलेश यादव और मदन गोपाल के साथ वहां पहुंचा। सभी जयपाल की ही कार में निकले।

कार के पीछे वाली सीट पर बैठे शुभम और जयपाल के बीच कुछ देर बातचीत हुई। लेकिन जैसे ही कार जशपुर रोड की ओर बढ़ी, तीनों ने मिलकर चलती कार में गमछे से जयपाल का गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया।

मोबाइल और सबूतों को भी किया गायब

हत्या के बाद आरोपियों ने जयपाल का मोबाइल बंद कर दिया और सबूत मिटाने के लिए उसका फोन मैनपाट के जंगल में फेंक दिया। कार से नंबर प्लेट हटाकर कुछ दिनों तक उसका इस्तेमाल किया गया। बाद में कार को लाखा के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा भी जला दिया गया।

अवैध संबंधों का शक बनी वजह

मुख्य साजिशकर्ता शिव साहू की पत्नी पाकरगांव में ही रोजगार सहायिका है। शिव को शक था कि उसकी पत्नी और जयपाल सिंह के बीच अवैध संबंध हैं। इसी शक में उसने जयपाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची। जब वह 6 महीने पहले पैरोल पर जेल से बाहर आया था, तब उसने शुभम गुप्ता से जयपाल की हत्या की बात की और 1 लाख रुपए की सुपारी तय की। 3 जुलाई को फिर से पैरोल पर बाहर आने के बाद उसने शुभम को 10 हजार रुपए एडवांस में दिए।

मोबाइल रिकॉर्ड से खुला राज

21 जुलाई को जयपाल की लावारिस कार बरामद होने के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल रिकॉर्ड की जांच की। कॉल डिटेल में शुभम का नंबर सामने आया। पुलिस ने उस पर नजर रखी और फिर हिरासत में लेकर पूछताछ की। आखिरकार उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

चार में से तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि इस केस में कुल चार आरोपी हैं, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य साजिशकर्ता शिव साहू अभी जेल में है और उस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने हत्या की साजिश, सुपारी, हत्या की योजना और सबूत मिटाने की पूरी कड़ी जोड़ ली है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/on-suspicion-of-illicit-relations-with-wife-betel-nut-killing/article-29470

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.