32 लाख रिश्वत लेते रेलवे अफसर गिरफ्तार, CBI ने की बड़ी कार्रवाई

Bilaspur

बिलासपुर में रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद को 32 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए CBI ने रंगे हाथ पकड़ा है। यह रिश्वत झाझरिया निर्माण लिमिटेड कंपनी से एक रेलवे ठेका दिलवाने के बदले ली गई थी। सीबीआई ने विशाल आनंद के साथ ही उसके भाई कुणाल आनंद, कंपनी के एमडी सुशील झाझरिया और एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया है।

 रिश्वत के लिए रखी शर्त
समीपवर्ती गांव के जंगल में स्थित रेलवे अफसर के दफ्तर में हुई छापेमारी में नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। CBI के मुताबिक, विशाल आनंद ने 21 अप्रैल को झाझरिया निर्माण लिमिटेड के एमडी सुशील झाझरिया से 32 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की रकम को उन्होंने सीधे लेने की बजाय अपने भाई कुणाल आनंद को रांची भेजकर लेने को कहा था, जिसपर सुशील झाझरिया ने अपनी सहमति दी।

रिश्वत लेते पकड़े गए अफसर के भाई
रिश्वत का लेन-देन जब रांची में हुआ, तो CBI की टीम ने मनोज पाठक, झाझरिया निर्माण कंपनी के कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसने 32 लाख रुपये को कुणाल आनंद को सौंपा था। इस बड़ी कार्रवाई के बाद, CBI ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और रांची में कई स्थानों पर छापेमारी की और प्रमुख दस्तावेज व नकदी बरामद की।

बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी में घोटाला
यह निर्माण कंपनी रेलवे के बड़े निर्माण कार्यों में शामिल है, जैसे रेलवे ओवरब्रिज, अंडरब्रिज, ट्रैक लाइनिंग और पुलों का निर्माण। CBI की जांच में सामने आया कि इस कंपनी को रेलवे ठेके दिलवाने के लिए अफसरों के साथ मिलीभगत की जा रही थी, जिससे सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार फैल रहा था।

अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ
सीबीआई की टीम ने झाझरिया निर्माण लिमिटेड के दफ्तर और रेलवे के अफसर के दफ्तर से महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त किया और अधिकारियों से पूछताछ की। CBI ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है और मामले में और गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Apr 2025 By दैनिक जागरण

32 लाख रिश्वत लेते रेलवे अफसर गिरफ्तार, CBI ने की बड़ी कार्रवाई

Bilaspur

 रिश्वत के लिए रखी शर्त
समीपवर्ती गांव के जंगल में स्थित रेलवे अफसर के दफ्तर में हुई छापेमारी में नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। CBI के मुताबिक, विशाल आनंद ने 21 अप्रैल को झाझरिया निर्माण लिमिटेड के एमडी सुशील झाझरिया से 32 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की रकम को उन्होंने सीधे लेने की बजाय अपने भाई कुणाल आनंद को रांची भेजकर लेने को कहा था, जिसपर सुशील झाझरिया ने अपनी सहमति दी।

रिश्वत लेते पकड़े गए अफसर के भाई
रिश्वत का लेन-देन जब रांची में हुआ, तो CBI की टीम ने मनोज पाठक, झाझरिया निर्माण कंपनी के कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसने 32 लाख रुपये को कुणाल आनंद को सौंपा था। इस बड़ी कार्रवाई के बाद, CBI ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और रांची में कई स्थानों पर छापेमारी की और प्रमुख दस्तावेज व नकदी बरामद की।

बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी में घोटाला
यह निर्माण कंपनी रेलवे के बड़े निर्माण कार्यों में शामिल है, जैसे रेलवे ओवरब्रिज, अंडरब्रिज, ट्रैक लाइनिंग और पुलों का निर्माण। CBI की जांच में सामने आया कि इस कंपनी को रेलवे ठेके दिलवाने के लिए अफसरों के साथ मिलीभगत की जा रही थी, जिससे सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार फैल रहा था।

अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ
सीबीआई की टीम ने झाझरिया निर्माण लिमिटेड के दफ्तर और रेलवे के अफसर के दफ्तर से महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त किया और अधिकारियों से पूछताछ की। CBI ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है और मामले में और गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/railway-officer-arrested-for-taking-32-lakh-bribes-cbi-took/article-18667

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.