छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, मौसम यूं ही रहेगा मेहरबान

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बादल, बारिश और तेज हवाओं का दौर लगातार जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक प्रदेशभर में गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा।

बारिश बनी राहत की बूंदें
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, रायगढ़ अब भी सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में रुक-रुक कर बारिश और आंधी का असर देखने को मिल रहा है।

मानसून ने दी दस्तक के संकेत
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अरब सागर, बंगाल की खाड़ी, मालदीव और कॉमरीन क्षेत्र में सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही पूर्व-मध्य अरब सागर के पास एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है, जिससे एक कम दबाव का क्षेत्र तैयार हो गया है। यह आगामी 24 घंटों में और मजबूत होकर चक्रवात का रूप ले सकता है।

बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी
एक द्रोणिका रेखा पंजाब से पूर्वी बांग्लादेश तक फैली हुई है, जो हरियाणा, यूपी, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए गुजर रही है। इससे बंगाल की खाड़ी से छत्तीसगढ़ की ओर नमी आ रही है, जिसके कारण मौसम में बदलाव साफ देखा जा सकता है।

आज का मौसम पूर्वानुमान

  • रायपुर: आसमान रहेगा आमतौर पर मेघमय, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।

  • अधिकतम तापमान: लगभग 34°C

  • न्यूनतम तापमान: लगभग 23°C

  • बस्तर और सरगुजा संभाग: कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

  • दुर्ग, बिलासपुर संभाग: कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, मौसम यूं ही रहेगा मेहरबान

Raipur, CG

मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक प्रदेशभर में गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा।

बारिश बनी राहत की बूंदें
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, रायगढ़ अब भी सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में रुक-रुक कर बारिश और आंधी का असर देखने को मिल रहा है।

मानसून ने दी दस्तक के संकेत
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अरब सागर, बंगाल की खाड़ी, मालदीव और कॉमरीन क्षेत्र में सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही पूर्व-मध्य अरब सागर के पास एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है, जिससे एक कम दबाव का क्षेत्र तैयार हो गया है। यह आगामी 24 घंटों में और मजबूत होकर चक्रवात का रूप ले सकता है।

बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी
एक द्रोणिका रेखा पंजाब से पूर्वी बांग्लादेश तक फैली हुई है, जो हरियाणा, यूपी, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए गुजर रही है। इससे बंगाल की खाड़ी से छत्तीसगढ़ की ओर नमी आ रही है, जिसके कारण मौसम में बदलाव साफ देखा जा सकता है।

आज का मौसम पूर्वानुमान

  • रायपुर: आसमान रहेगा आमतौर पर मेघमय, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।

  • अधिकतम तापमान: लगभग 34°C

  • न्यूनतम तापमान: लगभग 23°C

  • बस्तर और सरगुजा संभाग: कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

  • दुर्ग, बिलासपुर संभाग: कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/relief-from-the-heat-due-to-rain-in-chhattisgarh-will/article-21846

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.