बिरेझर में शाकम्भरी जयंती के बाद बढ़ा तनाव

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

On

मरार समाज ने घरों पर हमले का आरोप लगाया, 20 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बिरेझर गांव में शाकम्भरी जयंती के आयोजन के बाद उपजा विवाद अब सामाजिक तनाव और प्रशासनिक सवालों का रूप ले चुका है। कोसरिया मरार (पटेल) समाज ने आरोप लगाया है कि धार्मिक आयोजन के दौरान हुए विवाद के बाद उनके समाज के लोगों के घरों पर हमला किया गया, लेकिन घटना के 20 दिन बीत जाने के बावजूद नामजद आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

मामले को लेकर समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने शनिवार, 24 जनवरी को दुर्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसएसपी विजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, कठोर धाराओं में मामला दर्ज करने और पीड़ित परिवारों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई।

मरार समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि बिरेझर गांव में वे वर्ष 2002-03 से माता शाकम्भरी देवी की पूजा सामूहिक रूप से करते आ रहे हैं। बीते तीन वर्षों से गांव के बाजार चौक में मूर्ति स्थापना कर पांच दिवसीय पूजा, यज्ञ-हवन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। अब तक यह आयोजन गांव के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होता रहा, लेकिन 4 जनवरी 2026 को विसर्जन यात्रा के दौरान हालात बदल गए।

समाज के अनुसार, विसर्जन के समय देवी प्रतिमा को ट्रैक्टर से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बाजार चौक पर सड़क पर बने एक अवैध चबूतरे के कारण ट्रैक्टर फंस गया। इस बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते तनाव में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने जातिगत गालियां दीं और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने बीच-बचाव कर उस समय स्थिति को संभाल लिया था।

हालांकि, समाज का आरोप है कि उसी रात और अगले दिन हालात और बिगड़ गए। मरार समाज के लोगों का कहना है कि पहले तीन घरों में हमला करने की कोशिश की गई और फिर एक घर में घुसकर मारपीट की गई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कार्रवाई अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुई।

प्रदर्शन के दौरान समाज के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि लिटिया सेमरिया चौकी स्तर पर मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। एफआईआर की प्रति समय पर नहीं दी गई और अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पीड़ित परिवारों में भय का माहौल बना हुआ है।

मामले पर दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। समाज का कहना है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/tension-increased-after-shakambhari-jayanti-in-birejhar/article-44248

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.