बहू ने प्रेमी संग मिलकर की ससुर की हत्या: करंट देकर मार डाला, सबूत छिपाने शव पर लगाया हल्दी और गुलाल

Baloda Bazar, cg

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ससुर की निर्मम हत्या कर दी।

साजिश इस हद तक रची गई थी कि हत्या के बाद पूरे मामले को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। यह घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खड़ेनाडीह गांव की है।

हारमोनियम सिखाने आता था प्रेमी, ससुर को था ऐतराज़

30 वर्षीय गीता निर्मलकर गांव की सेवा मंडली में भजन गाने जाती थी, जहां उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव के 45 वर्षीय संगीत शिक्षक लेखराम निषाद से हुई। हारमोनियम सिखाने के बहाने लेखराम अक्सर रात को गीता के घर आता था। महिला के पति को इस पर कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन ससुर मनोहर निर्मलकर (63) को यह रिश्ता खटकता था।

ससुर की नाराज़गी और बार-बार के विरोध से परेशान होकर गीता और लेखराम ने मिलकर 16 जुलाई की रात को मनोहर की हत्या की योजना बनाई।

रची गई सोची-समझी साजिश, बिजली के करंट से ली जान

एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के मुताबिक, लेखराम ने हत्या के लिए बिजली के तार, लोहे की रॉड और प्लास्टिक के ग्लव्स खरीदे। 16 जुलाई की रात करीब 12 बजे लेखराम ने बुजुर्ग के मुंह पर गमछा बांधा और गीता को लोहे की रॉड पकड़ा दी। जैसे ही उसने प्लग में तार लगाया, गीता ने रॉड बुजुर्ग के गले पर लगाई, जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद माथे और सीने पर दोबारा करंट देकर उनकी हत्या की पुष्टि की गई।

हत्या को छिपाने किया नाटक, शव पर लगाया हल्दी

हत्या के बाद गीता ने अगले दिन सुबह पड़ोसियों को बताया कि उसके ससुर नशे में साइकिल से गिर गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई। उसने घावों को छिपाने के लिए शरीर पर हल्दी और गुलाल लगाया ताकि चोटों के निशान न दिखें।

अंतिम संस्कार में जल्दबाजी ने खोला राज

17 जुलाई की सुबह लेखराम खुद ही अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गया और शव को बिना सूचना के श्मशान पहुंचा दिया। गांव के वरिष्ठ लोगों को जब यह जानकारी लगी तो उन्होंने विरोध किया। शव को चिता पर रखने से पहले जब कपड़ा हटाया गया तो गहरे घाव देखकर हत्या की आशंका हुई और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गीता और लेखराम को गिरफ्तार कर लिया है। बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 103(1) और 3(5) के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है। हत्या में इस्तेमाल की गई सामग्री भी जब्त कर ली गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बहू ने प्रेमी संग मिलकर की ससुर की हत्या: करंट देकर मार डाला, सबूत छिपाने शव पर लगाया हल्दी और गुलाल

Baloda Bazar, cg

साजिश इस हद तक रची गई थी कि हत्या के बाद पूरे मामले को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। यह घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खड़ेनाडीह गांव की है।

हारमोनियम सिखाने आता था प्रेमी, ससुर को था ऐतराज़

30 वर्षीय गीता निर्मलकर गांव की सेवा मंडली में भजन गाने जाती थी, जहां उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव के 45 वर्षीय संगीत शिक्षक लेखराम निषाद से हुई। हारमोनियम सिखाने के बहाने लेखराम अक्सर रात को गीता के घर आता था। महिला के पति को इस पर कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन ससुर मनोहर निर्मलकर (63) को यह रिश्ता खटकता था।

ससुर की नाराज़गी और बार-बार के विरोध से परेशान होकर गीता और लेखराम ने मिलकर 16 जुलाई की रात को मनोहर की हत्या की योजना बनाई।

रची गई सोची-समझी साजिश, बिजली के करंट से ली जान

एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के मुताबिक, लेखराम ने हत्या के लिए बिजली के तार, लोहे की रॉड और प्लास्टिक के ग्लव्स खरीदे। 16 जुलाई की रात करीब 12 बजे लेखराम ने बुजुर्ग के मुंह पर गमछा बांधा और गीता को लोहे की रॉड पकड़ा दी। जैसे ही उसने प्लग में तार लगाया, गीता ने रॉड बुजुर्ग के गले पर लगाई, जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद माथे और सीने पर दोबारा करंट देकर उनकी हत्या की पुष्टि की गई।

हत्या को छिपाने किया नाटक, शव पर लगाया हल्दी

हत्या के बाद गीता ने अगले दिन सुबह पड़ोसियों को बताया कि उसके ससुर नशे में साइकिल से गिर गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई। उसने घावों को छिपाने के लिए शरीर पर हल्दी और गुलाल लगाया ताकि चोटों के निशान न दिखें।

अंतिम संस्कार में जल्दबाजी ने खोला राज

17 जुलाई की सुबह लेखराम खुद ही अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गया और शव को बिना सूचना के श्मशान पहुंचा दिया। गांव के वरिष्ठ लोगों को जब यह जानकारी लगी तो उन्होंने विरोध किया। शव को चिता पर रखने से पहले जब कपड़ा हटाया गया तो गहरे घाव देखकर हत्या की आशंका हुई और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गीता और लेखराम को गिरफ्तार कर लिया है। बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 103(1) और 3(5) के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है। हत्या में इस्तेमाल की गई सामग्री भी जब्त कर ली गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-daughter-in-law-killed-her-father-in-law-by/article-28336

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.