बड़े भाई ने की छोटे की डंडे से पीटकर हत्या, बोला- मैंने ही मारा है उसे

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना पाली थाना क्षेत्र के कोडार गांव की है, जहां आपसी विवाद और शराब के नशे में यह खौफनाक वारदात हुई।

 हत्या के बाद आरोपी खुद गांव वालों को यह बताने पहुंचा कि उसने अपने भाई को मार डाला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय तुलसीराम के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका बड़ा भाई 40 वर्षीय रामसिंह है। दोनों किसान हैं और एक-दूसरे के पास ही रहते हैं।

नशे में गाली-गलौज कर रहा था छोटा भाई

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को तुलसीराम शराब पीकर घर लौटा और फिर अपने बड़े भाई रामसिंह के घर जा धमका। वह दरवाजे को जोर-जोर से पीटने लगा और गाली-गलौज करने लगा। रामसिंह ने पहले तो उसे रोका, लेकिन जब वह नहीं माना तो गुस्से में आकर पास में रखे डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। मौके पर ही तुलसीराम की मौत हो गई।

हत्या के बाद खुद बताया, 'मैंने मारा है'

घटना के समय घर में कोई नहीं था, सभी लोग खेत में काम कर रहे थे। हत्या के बाद रामसिंह खुद पड़ोसियों को बताने पहुंचा कि उसने अपने छोटे भाई को मार दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पाली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही आरोपी रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बड़े भाई ने की छोटे की डंडे से पीटकर हत्या, बोला- मैंने ही मारा है उसे

Korba, CG

 हत्या के बाद आरोपी खुद गांव वालों को यह बताने पहुंचा कि उसने अपने भाई को मार डाला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय तुलसीराम के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका बड़ा भाई 40 वर्षीय रामसिंह है। दोनों किसान हैं और एक-दूसरे के पास ही रहते हैं।

नशे में गाली-गलौज कर रहा था छोटा भाई

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को तुलसीराम शराब पीकर घर लौटा और फिर अपने बड़े भाई रामसिंह के घर जा धमका। वह दरवाजे को जोर-जोर से पीटने लगा और गाली-गलौज करने लगा। रामसिंह ने पहले तो उसे रोका, लेकिन जब वह नहीं माना तो गुस्से में आकर पास में रखे डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। मौके पर ही तुलसीराम की मौत हो गई।

हत्या के बाद खुद बताया, 'मैंने मारा है'

घटना के समय घर में कोई नहीं था, सभी लोग खेत में काम कर रहे थे। हत्या के बाद रामसिंह खुद पड़ोसियों को बताने पहुंचा कि उसने अपने छोटे भाई को मार दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पाली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही आरोपी रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-elder-brother-beat-him-with-a-small-stick-and/article-29714

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.