महासमुंद में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के चार सदस्यों के मिले शव

Mahasamund, CG

On

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। बागबाहरा स्थित शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव उनके घर में पाए गए। मृतकों में पति-पत्नी के अलावा उनके दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ जिला पुलिस अधीक्षक (SP) मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बागबाहरा के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की H-2 बिल्डिंग में मकान नंबर 05 में रहने वाले बसंत पटेल (42 वर्ष) आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय में भृत्य (प्यून) के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को जब उनके घर का दरवाज़ा लंबे समय तक नहीं खुला, तो आस-पास के लोगों ने शक होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश करने पर दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया।

घर के भीतर बसंत पटेल का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला, जबकि उनकी पत्नी भारती पटेल (38), बेटी सेजल पटेल (11) और बेटा कियांश पटेल (4) के शव फर्श पर पड़े थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बसंत पटेल ने पहले पत्नी और दोनों बच्चों को किसी जहरीले पदार्थ से मार डाला और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे बागबाहरा क्षेत्र में शोक की लहर है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि बसंत का परिवार आम तौर पर शांत और सौम्य व्यवहार के लिए जाना जाता था, जिससे यह घटना और भी चौंकाने वाली बन गई है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By Nitin Trivedi

महासमुंद में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के चार सदस्यों के मिले शव

Mahasamund, CG

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ जिला पुलिस अधीक्षक (SP) मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बागबाहरा के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की H-2 बिल्डिंग में मकान नंबर 05 में रहने वाले बसंत पटेल (42 वर्ष) आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय में भृत्य (प्यून) के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को जब उनके घर का दरवाज़ा लंबे समय तक नहीं खुला, तो आस-पास के लोगों ने शक होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश करने पर दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया।

घर के भीतर बसंत पटेल का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला, जबकि उनकी पत्नी भारती पटेल (38), बेटी सेजल पटेल (11) और बेटा कियांश पटेल (4) के शव फर्श पर पड़े थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बसंत पटेल ने पहले पत्नी और दोनों बच्चों को किसी जहरीले पदार्थ से मार डाला और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे बागबाहरा क्षेत्र में शोक की लहर है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि बसंत का परिवार आम तौर पर शांत और सौम्य व्यवहार के लिए जाना जाता था, जिससे यह घटना और भी चौंकाने वाली बन गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-heart-wrenching-incident-in-mahasamund-feared-suicide-of-bodies/article-20847

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.