शिक्षा, साहित्य और कला के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंजूरी

Raipur, CG

On

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में शिक्षा, साहित्य, कला और औद्योगिक विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

कैबिनेट ने राज्य में शासकीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान’ शुरू करने का फैसला किया है। साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों और साहित्यकारों को राहत देते हुए उनकी मासिक सहायता राशि में भी बड़ा इजाफा किया गया है।

अब स्कूलों में चलेगा 'मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान'

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से "मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान" शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत:

  • स्कूलों का सामाजिक अंकेक्षण कर गुणवत्ता के आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी।

  • कमजोर स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के माध्यम से की जाएगी।

  • चयनित मॉडल स्कूलों में भ्रमण कर शिक्षकों को प्रेरणा दी जाएगी।

  • पालक-शिक्षक बैठकों को नियमित किया जाएगा, जिससे अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।

  • कक्षा शिक्षण प्रक्रिया में सुधार कर छात्रों की अकादमिक उपलब्धियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

कलाकारों को मिलेगी अब दोगुनी पेंशन

राज्य सरकार ने वर्ष 1986 से संचालित कलाकार सहायता योजना के अंतर्गत दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता को ₹2000 से बढ़ाकर 5000 प्रति माह करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के 162 पंजीकृत कलाकारों को सीधा लाभ मिलेगा।

अब हर कलाकार को सालाना ₹24,000 के बजाय ₹60,000 की सहायता मिलेगी। इस फैसले से राज्य पर कुल 58.32 लाख का अतिरिक्त वार्षिक भार पड़ेगा।

औद्योगिक नीति में बड़े बदलाव, रोजगार और निवेश को मिलेगा नया आयाम

कैबिनेट ने राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में कई संशोधनों को मंजूरी दी है। इसके तहत:

  • छत्तीसगढ़ के युवाओं को नौकरी देने वाली कंपनियों को विशेष अनुदान दिया जाएगा।

  • हाइड्रोपोनिक एयरोपोनिक खेती, ऑटोमेशन और IoT तकनीक को बढ़ावा मिलेगा।

  • खेल अकादमी निजी प्रशिक्षण संस्थानों को प्रोत्साहन मिलेगा।

  • गुणवत्ता आधारित विश्वविद्यालयों की स्थापना को बढ़ावा दिया जाएगा।

  • ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर को सभी विकासखंड समूहों में मान्यता मिलेगी।

पर्यटन, कपड़ा उद्योग और लॉजिस्टिक को मिलेगा प्रोत्साहन

  • बस्तर और सरगुजा में होटल-रिसॉर्ट निर्माण की न्यूनतम निवेश सीमा घटाई गई है, जिससे पर्यटन क्षेत्र में तेज़ी आएगी।

  • टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश पर 200% तक प्रोत्साहन मिलेगा।

  • नई लॉजिस्टिक नीति से व्यापारियों को राज्यभर में बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

  • दिव्यांगजनों की परिभाषा में संशोधन कर उन्हें अधिक योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

'Ease of Living' को मिलेगा बढ़ावा

राज्य में पहली से बारहवीं तक की पढ़ाई कराने वाले निजी सीबीएसई स्कूलों (कम से कम 500 छात्रों की क्षमता वाले), तथा मिनी मॉल (मल्टीप्लेक्स युक्त) के लिए थ्रस्ट सेक्टर का दर्जा देने का प्रस्ताव पास हुआ है। इससे नगरीय क्षेत्रों और उसके आसपास के 10 किमी परिधि में नए निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By Nitin Trivedi

शिक्षा, साहित्य और कला के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंजूरी

Raipur, CG

कैबिनेट ने राज्य में शासकीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान’ शुरू करने का फैसला किया है। साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों और साहित्यकारों को राहत देते हुए उनकी मासिक सहायता राशि में भी बड़ा इजाफा किया गया है।

अब स्कूलों में चलेगा 'मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान'

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से "मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान" शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत:

  • स्कूलों का सामाजिक अंकेक्षण कर गुणवत्ता के आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी।

  • कमजोर स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के माध्यम से की जाएगी।

  • चयनित मॉडल स्कूलों में भ्रमण कर शिक्षकों को प्रेरणा दी जाएगी।

  • पालक-शिक्षक बैठकों को नियमित किया जाएगा, जिससे अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।

  • कक्षा शिक्षण प्रक्रिया में सुधार कर छात्रों की अकादमिक उपलब्धियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

कलाकारों को मिलेगी अब दोगुनी पेंशन

राज्य सरकार ने वर्ष 1986 से संचालित कलाकार सहायता योजना के अंतर्गत दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता को ₹2000 से बढ़ाकर 5000 प्रति माह करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के 162 पंजीकृत कलाकारों को सीधा लाभ मिलेगा।

अब हर कलाकार को सालाना ₹24,000 के बजाय ₹60,000 की सहायता मिलेगी। इस फैसले से राज्य पर कुल 58.32 लाख का अतिरिक्त वार्षिक भार पड़ेगा।

औद्योगिक नीति में बड़े बदलाव, रोजगार और निवेश को मिलेगा नया आयाम

कैबिनेट ने राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में कई संशोधनों को मंजूरी दी है। इसके तहत:

  • छत्तीसगढ़ के युवाओं को नौकरी देने वाली कंपनियों को विशेष अनुदान दिया जाएगा।

  • हाइड्रोपोनिक एयरोपोनिक खेती, ऑटोमेशन और IoT तकनीक को बढ़ावा मिलेगा।

  • खेल अकादमी निजी प्रशिक्षण संस्थानों को प्रोत्साहन मिलेगा।

  • गुणवत्ता आधारित विश्वविद्यालयों की स्थापना को बढ़ावा दिया जाएगा।

  • ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर को सभी विकासखंड समूहों में मान्यता मिलेगी।

पर्यटन, कपड़ा उद्योग और लॉजिस्टिक को मिलेगा प्रोत्साहन

  • बस्तर और सरगुजा में होटल-रिसॉर्ट निर्माण की न्यूनतम निवेश सीमा घटाई गई है, जिससे पर्यटन क्षेत्र में तेज़ी आएगी।

  • टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश पर 200% तक प्रोत्साहन मिलेगा।

  • नई लॉजिस्टिक नीति से व्यापारियों को राज्यभर में बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

  • दिव्यांगजनों की परिभाषा में संशोधन कर उन्हें अधिक योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

'Ease of Living' को मिलेगा बढ़ावा

राज्य में पहली से बारहवीं तक की पढ़ाई कराने वाले निजी सीबीएसई स्कूलों (कम से कम 500 छात्रों की क्षमता वाले), तथा मिनी मॉल (मल्टीप्लेक्स युक्त) के लिए थ्रस्ट सेक्टर का दर्जा देने का प्रस्ताव पास हुआ है। इससे नगरीय क्षेत्रों और उसके आसपास के 10 किमी परिधि में नए निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-cabinets-major-decisions-in-the-field-of-education-literature/article-20888

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.