अप्रैल में थोक महंगाई दर 13 महीने के निचले स्तर पर, खाने-पीने की चीजों की कीमतों में राहत

Jagran Desk

On

देश में अप्रैल 2025 में थोक महंगाई दर घटकर 0.85% पर पहुंच गई है, जो पिछले 13 महीनों में सबसे निचला स्तर है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, यह गिरावट मुख्य रूप से खाने-पीने की चीजों और रोजमर्रा की जरूरत के सामान की कीमतों में कमी के कारण दर्ज की गई है। मार्च में यह दर 2.05% थी, जबकि फरवरी 2025 की संशोधित दर को 2.38% से बढ़ाकर 2.45% कर दिया गया है।

किस वजह से घटी महंगाई?

रोजमर्रा की वस्तुओं की थोक महंगाई 0.76% से घटकर -1.44%, और खाद्य वस्तुओं की महंगाई 4.66% से गिरकर 2.55% पर गई है। ईंधन और बिजली क्षेत्र में भी महंगाई दर 0.20% से घटकर -2.18% दर्ज की गई है। वहीं, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में थोक महंगाई दर 3.07% से घटकर 2.62% पर पहुंच गई।

WPI का आम आदमी पर असर

थोक मूल्य सूचकांक (WPI) में गिरावट से आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है, हालांकि यह लाभ प्रत्यक्ष नहीं होता। जब थोक महंगाई लगातार ऊंची बनी रहती है, तो उत्पादक कंपनियां लागत का बोझ ग्राहकों पर डाल देती हैं, जिससे खुदरा महंगाई बढ़ती है। सरकार कभी-कभी टैक्स घटाकर इसकी भरपाई करने की कोशिश करती है, जैसा कि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती करके किया गया था।

WPI में किन चीजों का कितना वेटेज?

  • मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स64.23%

  • प्राइमरी आर्टिकल्स (खाद्य, खनिज, कच्चा तेल)22.62%

  • फ्यूल एंड पावर13.15%

प्राइमरी आर्टिकल्स में अनाज, सब्जियां, तेल बीज, खनिज और क्रूड ऑयल शामिल हैं।

थोक बनाम खुदरा महंगाई: क्या फर्क है?

भारत में महंगाई दो स्तरों पर मापी जाती है – थोक (WPI) और खुदरा (CPI)खुदरा महंगाई उपभोक्ताओं द्वारा दी जाने वाली कीमतों पर आधारित होती है, जबकि थोक महंगाई उत्पादकों और विक्रेताओं के बीच होने वाले व्यापार के स्तर पर मापी जाती है।

थोक महंगाई में जहां मैन्युफैक्चरिंग वस्तुओं की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा होती है, वहीं खुदरा महंगाई में खाद्य उत्पादों, हाउसिंग, फ्यूल और अन्य सेवाओं का बड़ा योगदान होता है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By Nitin Trivedi

अप्रैल में थोक महंगाई दर 13 महीने के निचले स्तर पर, खाने-पीने की चीजों की कीमतों में राहत

Jagran Desk

किस वजह से घटी महंगाई?

रोजमर्रा की वस्तुओं की थोक महंगाई 0.76% से घटकर -1.44%, और खाद्य वस्तुओं की महंगाई 4.66% से गिरकर 2.55% पर गई है। ईंधन और बिजली क्षेत्र में भी महंगाई दर 0.20% से घटकर -2.18% दर्ज की गई है। वहीं, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में थोक महंगाई दर 3.07% से घटकर 2.62% पर पहुंच गई।

WPI का आम आदमी पर असर

थोक मूल्य सूचकांक (WPI) में गिरावट से आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है, हालांकि यह लाभ प्रत्यक्ष नहीं होता। जब थोक महंगाई लगातार ऊंची बनी रहती है, तो उत्पादक कंपनियां लागत का बोझ ग्राहकों पर डाल देती हैं, जिससे खुदरा महंगाई बढ़ती है। सरकार कभी-कभी टैक्स घटाकर इसकी भरपाई करने की कोशिश करती है, जैसा कि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती करके किया गया था।

WPI में किन चीजों का कितना वेटेज?

  • मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स64.23%

  • प्राइमरी आर्टिकल्स (खाद्य, खनिज, कच्चा तेल)22.62%

  • फ्यूल एंड पावर13.15%

प्राइमरी आर्टिकल्स में अनाज, सब्जियां, तेल बीज, खनिज और क्रूड ऑयल शामिल हैं।

थोक बनाम खुदरा महंगाई: क्या फर्क है?

भारत में महंगाई दो स्तरों पर मापी जाती है – थोक (WPI) और खुदरा (CPI)खुदरा महंगाई उपभोक्ताओं द्वारा दी जाने वाली कीमतों पर आधारित होती है, जबकि थोक महंगाई उत्पादकों और विक्रेताओं के बीच होने वाले व्यापार के स्तर पर मापी जाती है।

थोक महंगाई में जहां मैन्युफैक्चरिंग वस्तुओं की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा होती है, वहीं खुदरा महंगाई में खाद्य उत्पादों, हाउसिंग, फ्यूल और अन्य सेवाओं का बड़ा योगदान होता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/wholesale-inflation-in-april-relief-in-the-prices-of-food/article-20874

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.