शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 1282 अंक टूटा, निफ्टी में भी 346 अंकों की गिरावट, मुनाफावसूली बनी वजह

Business

On

सोमवार को भारी तेजी के बाद मंगलवार, 13 मई को शेयर बाजार ने निराश कर दिया। सेंसेक्स 1282 अंक गिरकर 81,148 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 346 अंकों की गिरावट के साथ 24,578 पर आ गया। विशेषज्ञों के मुताबिक यह गिरावट मुख्यतः मुनाफावसूली के कारण देखी गई है।

गिरावट का आलम: IT और ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इंफोसिस, पावर ग्रिड और जोमैटो जैसे दिग्गज शेयर लगभग 3.6% तक टूटे। वहीं HCL टेक और TCS जैसे शेयरों में मामूली बढ़त देखने को मिली। सनफार्मा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, SBI और टेक महिंद्रा जैसे कुछ चुनिंदा शेयरों ने नुकसान की भरपाई करने की कोशिश जरूर की, लेकिन बाजार की चाल पर इसका असर नहीं पड़ा।

निफ्टी भी रहा दबाव में

निफ्टी के 50 में से 35 शेयर लाल निशान में बंद हुए। एनएसई का आईटी इंडेक्स 2.42% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। इसके अलावा ऑटो, रियल एस्टेट, मेटल और एफएमसीजी इंडेक्स में भी 1% तक की गिरावट देखी गई। हालांकि मीडिया, बैंकिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में थोड़ी मजबूती जरूर नजर आई, लेकिन वह समग्र गिरावट को रोक नहीं सके।

जानकार क्या कहते हैं?

बाजार विश्लेषकों के अनुसार सोमवार को जो निवेशकों ने भारी मुनाफा कमाया था, उन्होंने मंगलवार को मुनाफावसूली शुरू कर दी। इसके अलावा वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का भी बाजार पर असर पड़ा है।

निवेशकों के लिए सलाह

बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में विशेषज्ञ निवेशकों को अल्पकालिक लालच से बचने और दीर्घकालिक रणनीति के तहत ही निवेश करने की सलाह दे रहे हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 1282 अंक टूटा, निफ्टी में भी 346 अंकों की गिरावट, मुनाफावसूली बनी वजह

Business

गिरावट का आलम: IT और ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इंफोसिस, पावर ग्रिड और जोमैटो जैसे दिग्गज शेयर लगभग 3.6% तक टूटे। वहीं HCL टेक और TCS जैसे शेयरों में मामूली बढ़त देखने को मिली। सनफार्मा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, SBI और टेक महिंद्रा जैसे कुछ चुनिंदा शेयरों ने नुकसान की भरपाई करने की कोशिश जरूर की, लेकिन बाजार की चाल पर इसका असर नहीं पड़ा।

निफ्टी भी रहा दबाव में

निफ्टी के 50 में से 35 शेयर लाल निशान में बंद हुए। एनएसई का आईटी इंडेक्स 2.42% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। इसके अलावा ऑटो, रियल एस्टेट, मेटल और एफएमसीजी इंडेक्स में भी 1% तक की गिरावट देखी गई। हालांकि मीडिया, बैंकिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में थोड़ी मजबूती जरूर नजर आई, लेकिन वह समग्र गिरावट को रोक नहीं सके।

जानकार क्या कहते हैं?

बाजार विश्लेषकों के अनुसार सोमवार को जो निवेशकों ने भारी मुनाफा कमाया था, उन्होंने मंगलवार को मुनाफावसूली शुरू कर दी। इसके अलावा वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का भी बाजार पर असर पड़ा है।

निवेशकों के लिए सलाह

बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में विशेषज्ञ निवेशकों को अल्पकालिक लालच से बचने और दीर्घकालिक रणनीति के तहत ही निवेश करने की सलाह दे रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/large-fall-in-stock-market-sensex-1282-points-broken-nifty/article-20744

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.