Video : बुजुर्ग महिला की गुहार पर कलेक्टर रणबीर शर्मा का सख्त एक्शन, तहसीलदार से बोले – कब्जा नहीं हटाया तो पद छोड़िए!

Bemetra, CG

जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय भावनात्मक माहौल बन गया, जब 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला राजबती बाई अपनी पीड़ा लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा के सामने पहुंचीं।

महिला ने रोते हुए बताया कि उनके गांव बहेरा में एक दबंग व्यक्ति साधेलाल ने उनके खेत पर जबरन कब्जा कर लिया है, और वे कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक न्याय से वंचित रही हैं।

राजबती बाई की मार्मिक बातों को सुनते ही कलेक्टर रणबीर शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बेरला तहसीलदार को फोन लगाया और सख्त लहजे में निर्देश दिए। उन्होंने कहा –

मैं एक बुजुर्ग महिला को आपके पास भेज रहा हूं, जिनके खेत पर अवैध कब्जा किया गया है। यदि आप इस कब्जे को नहीं हटवा सके, तो तहसीलदार के पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।”

कलेक्टर की यह संवेदनशील और निर्णायक प्रतिक्रिया बुजुर्ग महिला के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई। महिला ने प्रशासनिक हस्तक्षेप के प्रति आभार जताया और उम्मीद जताई कि अब उन्हें उनका हक जरूर मिलेगा।

राजबती बाई, पीड़ित महिला ने कहा –
मैं बहुत परेशान थी बेटा… कई बार शिकायत की लेकिन किसी ने नहीं सुनी। आज कलेक्टर साहब से मिलकर दिल को राहत मिली है।”

इस पूरी घटना ने प्रशासनिक संवेदनशीलता और तत्काल निर्णय लेने की क्षमता को उजागर किया है। अब देखना यह होगा कि तहसील प्रशासन कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और महिला को उसका न्याय दिलाता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By दैनिक जागरण

Video : बुजुर्ग महिला की गुहार पर कलेक्टर रणबीर शर्मा का सख्त एक्शन, तहसीलदार से बोले – कब्जा नहीं हटाया तो पद छोड़िए!

Bemetra, CG

महिला ने रोते हुए बताया कि उनके गांव बहेरा में एक दबंग व्यक्ति साधेलाल ने उनके खेत पर जबरन कब्जा कर लिया है, और वे कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक न्याय से वंचित रही हैं।

राजबती बाई की मार्मिक बातों को सुनते ही कलेक्टर रणबीर शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बेरला तहसीलदार को फोन लगाया और सख्त लहजे में निर्देश दिए। उन्होंने कहा –

मैं एक बुजुर्ग महिला को आपके पास भेज रहा हूं, जिनके खेत पर अवैध कब्जा किया गया है। यदि आप इस कब्जे को नहीं हटवा सके, तो तहसीलदार के पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।”

कलेक्टर की यह संवेदनशील और निर्णायक प्रतिक्रिया बुजुर्ग महिला के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई। महिला ने प्रशासनिक हस्तक्षेप के प्रति आभार जताया और उम्मीद जताई कि अब उन्हें उनका हक जरूर मिलेगा।

राजबती बाई, पीड़ित महिला ने कहा –
मैं बहुत परेशान थी बेटा… कई बार शिकायत की लेकिन किसी ने नहीं सुनी। आज कलेक्टर साहब से मिलकर दिल को राहत मिली है।”

इस पूरी घटना ने प्रशासनिक संवेदनशीलता और तत्काल निर्णय लेने की क्षमता को उजागर किया है। अब देखना यह होगा कि तहसील प्रशासन कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और महिला को उसका न्याय दिलाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/collector-ranbir-sharmas-strict-action-to-tehsildar-said-on-the/article-20887

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.