भारत सरकार ने तुर्किये और चीन के सरकारी मीडिया के X अकाउंट्स किए ब्लॉक, देश विरोधी प्रोपेगेंडा का आरोप

Jagran Desk

On

भारत सरकार ने बुधवार को तुर्किये के सरकारी चैनल TRT वर्ल्ड और चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के X अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है। इन चैनलों पर भारत विरोधी प्रचार करने और भारतीय सेना के बारे में गलत जानकारी फैलाने का आरोप है।

सरकार का कहना है कि इन चैनलों ने विभिन्न माध्यमों से भारत के खिलाफ अफवाहें फैलाने की कोशिश की है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

वहीं, ओडिशा में भारतीय सेना ने एंटी-ड्रोन सिस्टम 'भार्गवास्त्र' की सफल टेस्टिंग की। इस परीक्षण में चार रॉकेट दागे गए, और सभी ने अपने लक्ष्य को सही तरीके से हिट किया। यह सिस्टम ड्रोन द्वारा हो सकने वाले हमलों को नाकाम करने के लिए विकसित किया गया है।

इस बीच, भारतीय व्यापारी तुर्किये से सेब का आयात करने से इनकार कर रहे हैं। व्यापारी समुदाय का कहना है कि तुर्किये पाकिस्तान की मदद करता है, और इस कारण से तुर्किये से व्यापार करने में समस्या उत्पन्न हो रही है। व्यापारी तुर्किये से आयात को लेकर सतर्क हैं और उनका मानना है कि यह देश पाकिस्तान के साथ अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए भारत विरोधी गतिविधियों का समर्थन करता है।

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बावजूद सुरक्षा बलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के केलर इलाके में बुधवार को एक बड़ी सफलता मिली। यहां सुरक्षाबलों ने एक बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया। 13 मई को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकवादी मारे गए थे। बरामद हथियारों में दो AK-47 राइफल, 10 AK-47 मैगजीन, तीन हैंड ग्रेनेड, दो वॉकी-टॉकी, एक पावर बैंक, 500 से अधिक गोलियां, कई आधार कार्ड, खाकी रंग के चार आर्मी पाउच, चार ब्लैक ड्रेस, और 5000 से अधिक नकद शामिल थे।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By Nitin Trivedi

भारत सरकार ने तुर्किये और चीन के सरकारी मीडिया के X अकाउंट्स किए ब्लॉक, देश विरोधी प्रोपेगेंडा का आरोप

Jagran Desk

सरकार का कहना है कि इन चैनलों ने विभिन्न माध्यमों से भारत के खिलाफ अफवाहें फैलाने की कोशिश की है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

वहीं, ओडिशा में भारतीय सेना ने एंटी-ड्रोन सिस्टम 'भार्गवास्त्र' की सफल टेस्टिंग की। इस परीक्षण में चार रॉकेट दागे गए, और सभी ने अपने लक्ष्य को सही तरीके से हिट किया। यह सिस्टम ड्रोन द्वारा हो सकने वाले हमलों को नाकाम करने के लिए विकसित किया गया है।

इस बीच, भारतीय व्यापारी तुर्किये से सेब का आयात करने से इनकार कर रहे हैं। व्यापारी समुदाय का कहना है कि तुर्किये पाकिस्तान की मदद करता है, और इस कारण से तुर्किये से व्यापार करने में समस्या उत्पन्न हो रही है। व्यापारी तुर्किये से आयात को लेकर सतर्क हैं और उनका मानना है कि यह देश पाकिस्तान के साथ अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए भारत विरोधी गतिविधियों का समर्थन करता है।

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बावजूद सुरक्षा बलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के केलर इलाके में बुधवार को एक बड़ी सफलता मिली। यहां सुरक्षाबलों ने एक बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया। 13 मई को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकवादी मारे गए थे। बरामद हथियारों में दो AK-47 राइफल, 10 AK-47 मैगजीन, तीन हैंड ग्रेनेड, दो वॉकी-टॉकी, एक पावर बैंक, 500 से अधिक गोलियां, कई आधार कार्ड, खाकी रंग के चार आर्मी पाउच, चार ब्लैक ड्रेस, और 5000 से अधिक नकद शामिल थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/india-blocked-the-turkas-and-chinas-x-account/article-20893

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.