- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, फिर घसीटते हुए ले गया; मौके...
भोपाल में दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, फिर घसीटते हुए ले गया; मौके पर मौत,
Bhopal
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया और टक्कर के बाद उसे कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह भयावह दृश्य पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सामने आ चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला स्कूटी पर सवार होकर हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला ट्रक के नीचे आ गई और ट्रक उसे कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जब यह मंजर देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए