भोपाल कॉलेज गैंगरेप-लव जिहाद मामला: एमपी मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब

Bhopal

राजधानी भोपाल के एक निजी कॉलेज में सामने आए बहुचर्चित गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और कथित 'लव जिहाद' मामले में अब मध्य प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग (MPHRC) ने संज्ञान लेते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। आयोग ने पुलिस से तीन सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब मांगा है।

 इस चौंकाने वाले मामले में अब तक चार छात्राओं ने आगे आकर अपने साथ हुए यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। सोमवार को चौथी पीड़िता सामने आई, जिसने आरोप लगाया कि आरोपी उसे डांस क्लास के बहाने बुलाकर छेड़छाड़ और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाता था।

गैंग का मास्टरमाइंड फरहान अली उर्फ फराज

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गैंग का सरगना फरहान अली उर्फ फराज ही इस पूरे रैकेट का संचालन कर रहा था। आरोपी और उसके साथियों ने कॉलेज की छात्राओं को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया, फिर उनके साथ यौन संबंध बनाए और अश्लील वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करते रहे।

अब तक चार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

25 अप्रैल को पुलिस ने फरहान अली समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि फरार चल रहे अली खान को सोमवार को पकड़ा गया। शेष दो आरोपी अब भी फरार हैं। फरहान अली और अली खान पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया गया है, जबकि अन्य दो पर सहयोगी की भूमिका में केस दर्ज है।

सीएम मोहन यादव ने दी सख्त चेतावनी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "मध्य प्रदेश की धरती पर जिहाद या लव जिहाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।"

पीड़िताओं की संख्या बढ़ने की आशंका

पुलिस सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में और भी पीड़ित छात्राएं सामने आ सकती हैं। मामले में इंदौर के एक कॉलेज से भी इसी तरह की शिकायत आई है, जहां एक छात्रा ने फराज गैंग के अन्य सदस्यों पर यौन उत्पीड़न और टॉर्चर के आरोप लगाए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल कॉलेज गैंगरेप-लव जिहाद मामला: एमपी मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब

Bhopal

 इस चौंकाने वाले मामले में अब तक चार छात्राओं ने आगे आकर अपने साथ हुए यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। सोमवार को चौथी पीड़िता सामने आई, जिसने आरोप लगाया कि आरोपी उसे डांस क्लास के बहाने बुलाकर छेड़छाड़ और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाता था।

गैंग का मास्टरमाइंड फरहान अली उर्फ फराज

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गैंग का सरगना फरहान अली उर्फ फराज ही इस पूरे रैकेट का संचालन कर रहा था। आरोपी और उसके साथियों ने कॉलेज की छात्राओं को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया, फिर उनके साथ यौन संबंध बनाए और अश्लील वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करते रहे।

अब तक चार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

25 अप्रैल को पुलिस ने फरहान अली समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि फरार चल रहे अली खान को सोमवार को पकड़ा गया। शेष दो आरोपी अब भी फरार हैं। फरहान अली और अली खान पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया गया है, जबकि अन्य दो पर सहयोगी की भूमिका में केस दर्ज है।

सीएम मोहन यादव ने दी सख्त चेतावनी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "मध्य प्रदेश की धरती पर जिहाद या लव जिहाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।"

पीड़िताओं की संख्या बढ़ने की आशंका

पुलिस सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में और भी पीड़ित छात्राएं सामने आ सकती हैं। मामले में इंदौर के एक कॉलेज से भी इसी तरह की शिकायत आई है, जहां एक छात्रा ने फराज गैंग के अन्य सदस्यों पर यौन उत्पीड़न और टॉर्चर के आरोप लगाए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal-college-gang-rape-lav-jihad-case-mp-human-rights-commission-sought/article-18999

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.