सड़क हादसों से दहला छत्तीसगढ़: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, दो ट्रकों की भिड़ंत में तीन घायल

Mahasamund, CG

छत्तीसगढ़ में सोमवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर हुए दर्दनाक सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। पहला हादसा नवा रायपुर के रावतपुरा यूनिवर्सिटी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया।

युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा महासमुंद जिले के एनएच-353 पर हुआ, जिसमें दो मालवाहक वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रावतपुरा यूनिवर्सिटी के पास स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत

पहली घटना सोमवार सुबह की है, जब रायपुर के समीप रावतपुरा यूनिवर्सिटी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नंदू यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम नवागांव (ल) का निवासी था।

हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोश जताने लगे। सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

महासमुंद में मालवाहक वाहनों की टक्कर, तीन घायल

दूसरी घटना महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र में एनएच-353 पर चौकड़ी के पास घटी। यहां दो मालवाहक वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इनमें से एक वाहन सब्जियों से भरा हुआ था, जबकि दूसरा खाली था।

हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को 112 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। कोमाखान थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर जांच प्रारंभ कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सड़क हादसों से दहला छत्तीसगढ़: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, दो ट्रकों की भिड़ंत में तीन घायल

Mahasamund, CG

युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा महासमुंद जिले के एनएच-353 पर हुआ, जिसमें दो मालवाहक वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रावतपुरा यूनिवर्सिटी के पास स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत

पहली घटना सोमवार सुबह की है, जब रायपुर के समीप रावतपुरा यूनिवर्सिटी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नंदू यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम नवागांव (ल) का निवासी था।

हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोश जताने लगे। सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

महासमुंद में मालवाहक वाहनों की टक्कर, तीन घायल

दूसरी घटना महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र में एनएच-353 पर चौकड़ी के पास घटी। यहां दो मालवाहक वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इनमें से एक वाहन सब्जियों से भरा हुआ था, जबकि दूसरा खाली था।

हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को 112 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। कोमाखान थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर जांच प्रारंभ कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/three-injured-in-two-trucks-collision-due-to-a-collision/article-28321

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.