छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन पर तोखन साहू का बड़ा बयान: "नहीं रुकेगा मिशन, मार्च 2026 तक राज्य होगा नक्सल मुक्त"

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ में जारी राज्य का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन अब आठवें दिन में प्रवेश कर चुका है। सुरक्षा बलों ने तेलंगाना सीमा से सटे कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों के बड़े सरगनाओं को चारों ओर से घेर लिया है। वहीं, इस ऑपरेशन को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई अब किसी भी सूरत में रोकी नहीं जाएगी।

 "मार्च 2026 तक पूरा प्रदेश नक्सल मुक्त होगा"
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है और केंद्र सरकार ने ऑपरेशन को पूरी सख्ती के साथ आगे बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऑपरेशन हर हाल में जारी रहेगा। मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सल मुक्त बना दिया जाएगा।"

"कुछ दल माओवाद को दे रहे समर्थन"
तोखन साहू ने इस दौरान राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ नेता और पार्टियां माओवाद को परोक्ष रूप से समर्थन दे रही हैं। खासतौर पर तेलंगाना की एक पार्टी द्वारा ऑपरेशन को रोकने की अपील करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस की 'संविधान बचाओ' रैली पर तीखा हमला
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस की 'संविधान बचाओ' रैली पर भी करारा तंज कसते हुए कहा, "जो पार्टी खुद संविधान के खिलाफ काम करती रही है, वह आज उसे बचाने की बात कर रही है। कांग्रेस का सेवा भाव खत्म हो चुका है, अब सिर्फ सड़कों पर भ्रम फैलाना और राजनीतिक प्रदर्शन करना ही उनका उद्देश्य है।"

तीन इनामी महिला नक्सली ढेर, पहाड़ियों में फोर्स का डेरा
इस ऑपरेशन के दौरान अब तक तीन महिला नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं और हेलीकॉप्टर से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को विश्वास है कि आने वाले दिनों में नक्सली नेटवर्क को निर्णायक चोट दी जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन पर तोखन साहू का बड़ा बयान: "नहीं रुकेगा मिशन, मार्च 2026 तक राज्य होगा नक्सल मुक्त"

Raipur, cg

 "मार्च 2026 तक पूरा प्रदेश नक्सल मुक्त होगा"
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है और केंद्र सरकार ने ऑपरेशन को पूरी सख्ती के साथ आगे बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऑपरेशन हर हाल में जारी रहेगा। मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सल मुक्त बना दिया जाएगा।"

"कुछ दल माओवाद को दे रहे समर्थन"
तोखन साहू ने इस दौरान राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ नेता और पार्टियां माओवाद को परोक्ष रूप से समर्थन दे रही हैं। खासतौर पर तेलंगाना की एक पार्टी द्वारा ऑपरेशन को रोकने की अपील करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस की 'संविधान बचाओ' रैली पर तीखा हमला
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस की 'संविधान बचाओ' रैली पर भी करारा तंज कसते हुए कहा, "जो पार्टी खुद संविधान के खिलाफ काम करती रही है, वह आज उसे बचाने की बात कर रही है। कांग्रेस का सेवा भाव खत्म हो चुका है, अब सिर्फ सड़कों पर भ्रम फैलाना और राजनीतिक प्रदर्शन करना ही उनका उद्देश्य है।"

तीन इनामी महिला नक्सली ढेर, पहाड़ियों में फोर्स का डेरा
इस ऑपरेशन के दौरान अब तक तीन महिला नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं और हेलीकॉप्टर से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को विश्वास है कि आने वाले दिनों में नक्सली नेटवर्क को निर्णायक चोट दी जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/tokhan-sahus-big-statement-on-anti-naxal-operation-in-chhattisgarh/article-18989

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.