जगदलपुर में पत्थर खदान के गड्ढे में डूबे दो मासूम, SDRF ने निकाले शव

Jagdalpur, CG

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की जान चली गई। यह घटना परपा थाना क्षेत्र के हजारी गुड़ा गांव के पास स्थित एक पत्थर खदान में हुई, जहां भारी बारिश के कारण खदान का गड्ढा पानी से भर गया था।

 जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले संदीप नाग (5 वर्ष) और जयश्री (6 वर्ष) खेलते-खेलते खदान की ओर निकल गए। इसी दौरान फिसलकर दोनों बच्चे गड्ढे में जा गिरे। पानी गहरा होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और मौके पर ही उनकी डूबने से मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस द्वारा SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय ग्रामीणों और SDRF की टीम ने मिलकर दोनों बच्चों के शव को गहरे पानी से बाहर निकाला।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बच्चे वहां तक कैसे पहुंचे और उस खदान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कितनी लापरवाही भरी थी।

गांव में मासूमों की मौत से शोक की लहर है, वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं। यह हादसा खदानों के आसपास सुरक्षा उपायों की पोल भी खोलता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

जगदलपुर में पत्थर खदान के गड्ढे में डूबे दो मासूम, SDRF ने निकाले शव

Jagdalpur, CG

 जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले संदीप नाग (5 वर्ष) और जयश्री (6 वर्ष) खेलते-खेलते खदान की ओर निकल गए। इसी दौरान फिसलकर दोनों बच्चे गड्ढे में जा गिरे। पानी गहरा होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और मौके पर ही उनकी डूबने से मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस द्वारा SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय ग्रामीणों और SDRF की टीम ने मिलकर दोनों बच्चों के शव को गहरे पानी से बाहर निकाला।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बच्चे वहां तक कैसे पहुंचे और उस खदान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कितनी लापरवाही भरी थी।

गांव में मासूमों की मौत से शोक की लहर है, वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं। यह हादसा खदानों के आसपास सुरक्षा उपायों की पोल भी खोलता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-innocent-sdrf-drowned-in-stone-mine-pit-in-jagdalpur/article-29724

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.