पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

Bilaspur

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। एक और दिल दहला देने वाली घटना में तीन युवक तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। यह हादसा वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के पेंडारी गांव में हुआ, जहां बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

 जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखने गए थे। देर रात जब वे घर लौट रहे थे, तभी पेंडारी गांव के पास उनकी बाइक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही हेडलाइट भी टूट गया। टक्कर के बाद तीनों युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मर्ग कायम करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस तीनों युवकों की शिनाख्त नहीं कर पाई है। इस दुखद घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2025 By दैनिक जागरण

पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

Bilaspur

 जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखने गए थे। देर रात जब वे घर लौट रहे थे, तभी पेंडारी गांव के पास उनकी बाइक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही हेडलाइट भी टूट गया। टक्कर के बाद तीनों युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मर्ग कायम करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस तीनों युवकों की शिनाख्त नहीं कर पाई है। इस दुखद घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/uncontrolled-bike-collided-with-tree-three-youths-killed-in-a/article-18997

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.