मध्यप्रदेश के 18 आयुर्वेद कॉलेजों को मिली मान्यता, BAMS की 3000 सीटों पर खुलेगा प्रवेश का रास्ता

Bhopal, MP

सत्र 2025–26 के लिए मध्यप्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। केंद्रीय आयुष मंत्रालय और नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM), नई दिल्ली ने राज्य के 18 आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को मान्यता प्रदान की है, जिनमें 7 शासकीय और 11 निजी संस्थान शामिल हैं।

इस निर्णय के साथ मध्यप्रदेश, देश में आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता प्राप्त सूची में दूसरे स्थान पर आ गया है। हालांकि अब भी प्रदेश के 16 आयुर्वेद कॉलेजों सहित देशभर के 482 कॉलेजों की मान्यता लंबित है।

इन प्रमुख कॉलेजों को मिली स्वीकृति

भोपाल के प्रतिष्ठित पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद कॉलेज को 75 अंडरग्रेजुएट (BAMS) और 74 पोस्टग्रेजुएट (MD/MS) सीटों की मान्यता मिली है।
वहीं, भोपाल के मानसरोवर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, रामकृष्ण कॉलेज, सरदार अजीत सिंह स्मृति कॉलेज और स्कूल ऑफ आयुर्वेद साइंस को 100-100 BAMS सीटों पर स्वीकृति दी गई है।

अन्य शासकीय मान्यता प्राप्त कॉलेजों में ग्वालियर, इंदौर, रीवा, जबलपुर, उज्जैन और बुरहानपुर के शासकीय आयुर्वेद संस्थान शामिल हैं।

प्रदेश में BAMS की सीटें अब 3000 के पार

आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पाण्डेय ने बताया कि इस मान्यता के बाद प्रदेश में अंडरग्रेजुएट आयुर्वेद सीटों की संख्या लगभग 3000 हो गई है। देशभर में 598 मान्यता प्राप्त आयुर्वेद कॉलेजों में अब 42,000 से अधिक BAMS सीटें उपलब्ध हैं।

सभी आयुर्वेद कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया NEET 2025-26 के परिणामों के आधार पर ही होगी।

देश के अन्य राज्यों की स्थिति

NCISM द्वारा अन्य जिन राज्यों के कॉलेजों को मान्यता दी गई है, उनमें शामिल हैं:

  • उत्तर प्रदेश – 23 कॉलेज

  • महाराष्ट्र – 33 कॉलेज

  • कर्नाटक – 13 कॉलेज

  • उत्तराखंड – 7 कॉलेज

  • पंजाब – 4, ओडिशा – 4, छत्तीसगढ़ – 3, गुजरात – 3, हरियाणा – 2

  • साथ ही असम, हिमाचल, केरल, तेलंगाना, पांडिचेरी और पश्चिम बंगाल से 1-1 कॉलेज को मान्यता दी गई है।

बची हुई मान्यताओं पर जल्द फैसला जरूरी

डॉ. पाण्डेय ने NCISM और आयुष मंत्रालय से अपील की है कि देशभर में लंबित 482 आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता पर जल्द निर्णय लिया जाए, ताकि NEET आयुष काउंसलिंग समय पर शुरू हो सके और छात्रों को असमंजस या विलंब का सामना न करना पड़े।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश के 18 आयुर्वेद कॉलेजों को मिली मान्यता, BAMS की 3000 सीटों पर खुलेगा प्रवेश का रास्ता

Bhopal, MP

इस निर्णय के साथ मध्यप्रदेश, देश में आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता प्राप्त सूची में दूसरे स्थान पर आ गया है। हालांकि अब भी प्रदेश के 16 आयुर्वेद कॉलेजों सहित देशभर के 482 कॉलेजों की मान्यता लंबित है।

इन प्रमुख कॉलेजों को मिली स्वीकृति

भोपाल के प्रतिष्ठित पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद कॉलेज को 75 अंडरग्रेजुएट (BAMS) और 74 पोस्टग्रेजुएट (MD/MS) सीटों की मान्यता मिली है।
वहीं, भोपाल के मानसरोवर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, रामकृष्ण कॉलेज, सरदार अजीत सिंह स्मृति कॉलेज और स्कूल ऑफ आयुर्वेद साइंस को 100-100 BAMS सीटों पर स्वीकृति दी गई है।

अन्य शासकीय मान्यता प्राप्त कॉलेजों में ग्वालियर, इंदौर, रीवा, जबलपुर, उज्जैन और बुरहानपुर के शासकीय आयुर्वेद संस्थान शामिल हैं।

प्रदेश में BAMS की सीटें अब 3000 के पार

आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पाण्डेय ने बताया कि इस मान्यता के बाद प्रदेश में अंडरग्रेजुएट आयुर्वेद सीटों की संख्या लगभग 3000 हो गई है। देशभर में 598 मान्यता प्राप्त आयुर्वेद कॉलेजों में अब 42,000 से अधिक BAMS सीटें उपलब्ध हैं।

सभी आयुर्वेद कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया NEET 2025-26 के परिणामों के आधार पर ही होगी।

देश के अन्य राज्यों की स्थिति

NCISM द्वारा अन्य जिन राज्यों के कॉलेजों को मान्यता दी गई है, उनमें शामिल हैं:

  • उत्तर प्रदेश – 23 कॉलेज

  • महाराष्ट्र – 33 कॉलेज

  • कर्नाटक – 13 कॉलेज

  • उत्तराखंड – 7 कॉलेज

  • पंजाब – 4, ओडिशा – 4, छत्तीसगढ़ – 3, गुजरात – 3, हरियाणा – 2

  • साथ ही असम, हिमाचल, केरल, तेलंगाना, पांडिचेरी और पश्चिम बंगाल से 1-1 कॉलेज को मान्यता दी गई है।

बची हुई मान्यताओं पर जल्द फैसला जरूरी

डॉ. पाण्डेय ने NCISM और आयुष मंत्रालय से अपील की है कि देशभर में लंबित 482 आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता पर जल्द निर्णय लिया जाए, ताकि NEET आयुष काउंसलिंग समय पर शुरू हो सके और छात्रों को असमंजस या विलंब का सामना न करना पड़े।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/18-ayurveda-colleges-of-madhya-pradesh-received-recognition-the-way/article-26254

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.