पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार: बोली- रोज मारता था, मिर्च पाउडर से तड़पाता था, नींद में कुल्हाड़ी से दो वार किए

Maihar, MP

सतना जिले के मैहर क्षेत्र में पुलिस ने दो साल पुराने एक हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है।

महिला ने पूछताछ में बताया कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। हत्या की रात भी वह उसे लाल मिर्च पाउडर से तड़पाने की धमकी दे रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने पति की हत्या कर दी।

 4 अक्टूबर 2023 को हुई थी हत्या, अब हुआ खुलासा

घटना 4 अक्टूबर 2023 की है, जब मैहर के नयागांव सुहौला में रहने वाले राममिलन चौधरी (45) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। शुरू में यह मामला रहस्यमयी बना रहा, लेकिन अब पुलिस ने उनकी पत्नी फूलाबाई चौधरी (40) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

 पत्नी ने किया जुर्म कबूल, बोली- मिर्च पाउडर से तड़पाता था

पूछताछ में फूलाबाई ने बताया कि उसका पति रोज शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था और गालियां देता था। घटना वाली रात भी उसने मिर्च पाउडर तैयार कर रखा था ताकि उसे शारीरिक यातना दे सके। जब पति सो गया, तो फूलाबाई ने कुल्हाड़ी से दो वार कर उसकी हत्या कर दी।

 शव को बाहर घसीट कर रख दिया था

हत्या के बाद फूलाबाई ने शव को घर से बाहर खींचकर छोड़ दिया, ताकि यह आत्महत्या या बाहरी हमले जैसा लगे। शुरुआती पूछताछ में उसने खुद को निर्दोष बताया था और कहा कि घटना के समय घर में केवल वह और उसके दो छोटे बच्चे मौजूद थे।

 कुल्हाड़ी बरामद, आरोपी जेल भेजी गई

पुलिस ने फूलाबाई की निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 दो साल बाद मिली सफलता, अमदरा पुलिस की बड़ी कामयाबी

अमदरा थाना पुलिस के लिए यह केस लंबे समय से पेचीदा बना हुआ था। लेकिन हाल ही में मिले सुराग और लगातार की गई पूछताछ के बाद फूलाबाई ने अंततः अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार: बोली- रोज मारता था, मिर्च पाउडर से तड़पाता था, नींद में कुल्हाड़ी से दो वार किए

Maihar, MP

महिला ने पूछताछ में बताया कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। हत्या की रात भी वह उसे लाल मिर्च पाउडर से तड़पाने की धमकी दे रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने पति की हत्या कर दी।

 4 अक्टूबर 2023 को हुई थी हत्या, अब हुआ खुलासा

घटना 4 अक्टूबर 2023 की है, जब मैहर के नयागांव सुहौला में रहने वाले राममिलन चौधरी (45) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। शुरू में यह मामला रहस्यमयी बना रहा, लेकिन अब पुलिस ने उनकी पत्नी फूलाबाई चौधरी (40) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

 पत्नी ने किया जुर्म कबूल, बोली- मिर्च पाउडर से तड़पाता था

पूछताछ में फूलाबाई ने बताया कि उसका पति रोज शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था और गालियां देता था। घटना वाली रात भी उसने मिर्च पाउडर तैयार कर रखा था ताकि उसे शारीरिक यातना दे सके। जब पति सो गया, तो फूलाबाई ने कुल्हाड़ी से दो वार कर उसकी हत्या कर दी।

 शव को बाहर घसीट कर रख दिया था

हत्या के बाद फूलाबाई ने शव को घर से बाहर खींचकर छोड़ दिया, ताकि यह आत्महत्या या बाहरी हमले जैसा लगे। शुरुआती पूछताछ में उसने खुद को निर्दोष बताया था और कहा कि घटना के समय घर में केवल वह और उसके दो छोटे बच्चे मौजूद थे।

 कुल्हाड़ी बरामद, आरोपी जेल भेजी गई

पुलिस ने फूलाबाई की निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 दो साल बाद मिली सफलता, अमदरा पुलिस की बड़ी कामयाबी

अमदरा थाना पुलिस के लिए यह केस लंबे समय से पेचीदा बना हुआ था। लेकिन हाल ही में मिले सुराग और लगातार की गई पूछताछ के बाद फूलाबाई ने अंततः अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-wife-who-murdered-her-husband-arrested-the-bid-used/article-26300

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.