कटनी में दर्दनाक हादसा: कच्चे मकान की दीवार गिरने से आदिवासी युवक की मौत

Katni, MP

On

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिहरिया में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में एक 28 वर्षीय आदिवासी युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपने कच्चे मकान को गिरा रहा था और अचानक दीवार गिरने से उसकी चपेट में आ गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजेश पिता रामसिंह ठाकुर के रूप में हुई है, जो ग्राम बिहरिया का निवासी था। मकान गिराने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान पहुंचाया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम निधि गोहिल और तहसीलदार आशीष अग्रवाल को सूचित किया गया। एसडीएम ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेजा गया है, और प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने बताया कि घटना की जानकारी प्राथमिक तौर पर नहीं मिली थी, संभवतः परिजन युवक को सीधे उपचार के लिए अस्पताल ले गए थे। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राजेश की अचानक मौत से उसके परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है। मृतक परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है, ऐसे में प्रशासन से मुआवजे और सहायता की मांग भी उठ रही है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

कटनी में दर्दनाक हादसा: कच्चे मकान की दीवार गिरने से आदिवासी युवक की मौत

Katni, MP

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजेश पिता रामसिंह ठाकुर के रूप में हुई है, जो ग्राम बिहरिया का निवासी था। मकान गिराने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान पहुंचाया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम निधि गोहिल और तहसीलदार आशीष अग्रवाल को सूचित किया गया। एसडीएम ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेजा गया है, और प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने बताया कि घटना की जानकारी प्राथमिक तौर पर नहीं मिली थी, संभवतः परिजन युवक को सीधे उपचार के लिए अस्पताल ले गए थे। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राजेश की अचानक मौत से उसके परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है। मृतक परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है, ऐसे में प्रशासन से मुआवजे और सहायता की मांग भी उठ रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-painful-accident-in-katni-killed-tribal-youth-due-to/article-20945

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.