बैतूल: स्कूल में तिलक-कलावा विवाद पर एबीवीपी का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, हनुमान चालीसा का पाठ

Betul, MP

शहर के लिटिल फ्लावर स्कूल में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने कथित धार्मिक प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

 प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन छात्रों के तिलक और कलावा पहनने पर आपत्ति जताता है और भारत माता की जय जैसे नारों की भी अनुमति नहीं देता।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की स्कूल स्टाफ से तीखी बहस हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति नियंत्रित की, लेकिन इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी धक्का-मुक्की हुई। बाद में कार्यकर्ताओं ने स्कूल कैंपस में ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

4.5 घंटे चला प्रदर्शन, प्रिंसिपल से सार्वजनिक घोषणा की मांग

प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू हुआ और करीब साढ़े चार घंटे चला। एबीवीपी कार्यकर्ता स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर जोजिना को बुलाने पर अड़े थे। बाद में वे गेट पर आईं और स्पष्ट किया कि स्कूल में किसी धार्मिक प्रतीक या परंपरा पर कोई रोक नहीं है।

प्रदर्शनकारियों ने इस बयान की सार्वजनिक घोषणा की मांग की। मौके पर पहुंचे शिक्षा विभाग के योजना अधिकारी ने मंच से स्पष्ट किया कि स्कूल में किसी धर्म, जाति या परंपरा को मानने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

एबीवीपी का आरोप: धार्मिक प्रतीकों का अपमान

एबीवीपी नगर मंत्री देव प्रजापति ने दावा किया कि कुछ छात्रों ने स्कूल प्रशासन पर कलावा उतारकर डस्टबिन में फेंकने और तिलक मिटाने के आरोप लगाए हैं। उनका यह भी कहना था कि छात्रों को भारत माता की जय के नारे लगाने से भी रोका जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि “हिंदू विरोधी गतिविधियां” बंद नहीं हुईं तो स्कूल में तालाबंदी कर दी जाएगी।

प्रबंधन का पक्ष: त्योहार मनाए जाते हैं, आरोप बेबुनियाद

स्कूल प्रबंधन और स्टाफ ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल में 90% से अधिक शिक्षक हिंदू हैं और यहां हर धार्मिक त्योहार मनाया जाता है। स्कूल स्टाफ ने प्रदर्शन को “राजनीतिक एजेंडा” बताया और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

स्थिति कई बार तनावपूर्ण हुई

प्रदर्शन के दौरान शिक्षक ही कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे, जिससे प्रदर्शनकारी और अधिक आक्रोशित हो गए। कई बार हाथापाई जैसी स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप कर टाल दिया। SDOP सुनील लाटा और टीआई सर्विंद धुर्वे ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बैतूल: स्कूल में तिलक-कलावा विवाद पर एबीवीपी का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, हनुमान चालीसा का पाठ

Betul, MP

 प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन छात्रों के तिलक और कलावा पहनने पर आपत्ति जताता है और भारत माता की जय जैसे नारों की भी अनुमति नहीं देता।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की स्कूल स्टाफ से तीखी बहस हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति नियंत्रित की, लेकिन इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी धक्का-मुक्की हुई। बाद में कार्यकर्ताओं ने स्कूल कैंपस में ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

4.5 घंटे चला प्रदर्शन, प्रिंसिपल से सार्वजनिक घोषणा की मांग

प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू हुआ और करीब साढ़े चार घंटे चला। एबीवीपी कार्यकर्ता स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर जोजिना को बुलाने पर अड़े थे। बाद में वे गेट पर आईं और स्पष्ट किया कि स्कूल में किसी धार्मिक प्रतीक या परंपरा पर कोई रोक नहीं है।

प्रदर्शनकारियों ने इस बयान की सार्वजनिक घोषणा की मांग की। मौके पर पहुंचे शिक्षा विभाग के योजना अधिकारी ने मंच से स्पष्ट किया कि स्कूल में किसी धर्म, जाति या परंपरा को मानने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

एबीवीपी का आरोप: धार्मिक प्रतीकों का अपमान

एबीवीपी नगर मंत्री देव प्रजापति ने दावा किया कि कुछ छात्रों ने स्कूल प्रशासन पर कलावा उतारकर डस्टबिन में फेंकने और तिलक मिटाने के आरोप लगाए हैं। उनका यह भी कहना था कि छात्रों को भारत माता की जय के नारे लगाने से भी रोका जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि “हिंदू विरोधी गतिविधियां” बंद नहीं हुईं तो स्कूल में तालाबंदी कर दी जाएगी।

प्रबंधन का पक्ष: त्योहार मनाए जाते हैं, आरोप बेबुनियाद

स्कूल प्रबंधन और स्टाफ ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल में 90% से अधिक शिक्षक हिंदू हैं और यहां हर धार्मिक त्योहार मनाया जाता है। स्कूल स्टाफ ने प्रदर्शन को “राजनीतिक एजेंडा” बताया और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

स्थिति कई बार तनावपूर्ण हुई

प्रदर्शन के दौरान शिक्षक ही कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे, जिससे प्रदर्शनकारी और अधिक आक्रोशित हो गए। कई बार हाथापाई जैसी स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप कर टाल दिया। SDOP सुनील लाटा और टीआई सर्विंद धुर्वे ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/abvps-demonstration-on-tilak-kalawa-dispute-in-betul-school-clash-with/article-29422

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.