जबलपुर में युवती से दुष्कर्म कर दादी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur, MP

जबलपुर के चेरीताल इलाके में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या और उसकी नातिन के साथ दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है।

 पुलिस ने आरोपी प्रतीक कुशवाहा (पनागर निवासी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वारदात सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात को हुई थी। बुजुर्ग हीराबाई चौधरी अपनी दो नातिनों के साथ घर में सो रही थीं।

घर में घुसकर किया हमला

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रतीक कुशवाहा, जो पास ही निर्माण कार्य में लगा था, वारदात वाली रात घर में चुपके से घुसा। उसने 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच छोटी बहन जाग गई तो उसे स्प्रे करके बेहोश कर दिया। युवती की चीख-पुकार से हीराबाई की नींद खुल गई। आरोपी को सामने देख उन्होंने शोर मचाया, जिस पर प्रतीक ने उनका गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया।

सुबह मिला शव, पुलिस जांच में खुला राज

सुबह मृतका की बेटी जब घर पहुंची, तो बुजुर्ग महिला मृत अवस्था में पाई गई और दोनों लड़कियां बेहोश पड़ी थीं। प्रारंभ में परिजन और पुलिस पड़ोसियों पर शक जता रहे थे, लेकिन जब किशोरियों से गहराई से पूछताछ की गई तो उन्होंने पूरी घटना का खुलासा किया। दोनों के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि

सीएसपी रितेश शिव के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि बुजुर्ग महिला की मौत गला दबाने से हुई है। शरीर पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं। आरोपी प्रतीक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

परिवार दहशत में, सुरक्षा को लेकर मांग

घटना के तीन दिन बाद भी पीड़ित परिवार डरा हुआ है। उन्होंने इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में युवती से दुष्कर्म कर दादी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur, MP

 पुलिस ने आरोपी प्रतीक कुशवाहा (पनागर निवासी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वारदात सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात को हुई थी। बुजुर्ग हीराबाई चौधरी अपनी दो नातिनों के साथ घर में सो रही थीं।

घर में घुसकर किया हमला

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रतीक कुशवाहा, जो पास ही निर्माण कार्य में लगा था, वारदात वाली रात घर में चुपके से घुसा। उसने 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच छोटी बहन जाग गई तो उसे स्प्रे करके बेहोश कर दिया। युवती की चीख-पुकार से हीराबाई की नींद खुल गई। आरोपी को सामने देख उन्होंने शोर मचाया, जिस पर प्रतीक ने उनका गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया।

सुबह मिला शव, पुलिस जांच में खुला राज

सुबह मृतका की बेटी जब घर पहुंची, तो बुजुर्ग महिला मृत अवस्था में पाई गई और दोनों लड़कियां बेहोश पड़ी थीं। प्रारंभ में परिजन और पुलिस पड़ोसियों पर शक जता रहे थे, लेकिन जब किशोरियों से गहराई से पूछताछ की गई तो उन्होंने पूरी घटना का खुलासा किया। दोनों के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि

सीएसपी रितेश शिव के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि बुजुर्ग महिला की मौत गला दबाने से हुई है। शरीर पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं। आरोपी प्रतीक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

परिवार दहशत में, सुरक्षा को लेकर मांग

घटना के तीन दिन बाद भी पीड़ित परिवार डरा हुआ है। उन्होंने इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/accused-arrested-for-killing-a-grandmother-after-raping-a-girl/article-29424

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.