48 घंटे बाद झाड़ियों में मिला गर्भवती महिला का शव, नाले में बह गई थी बाइक फिसलने से

Sagar, MP

सागर जिले के देवरी क्षेत्र में मंगलवार को रामघाट नाले में बही गर्भवती महिला वंदना साहू (22) का शव 48 घंटे की मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया।

 महिला का शव नाले से करीब 5 किलोमीटर दूर पचासिया गांव के पास झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। जबलपुर से आई NDRF की 30 सदस्यीय टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवार को सौंप दिया गया।

ऐसे हुआ हादसा

नागपंचमी के दिन वंदना अपने पति दशरथ साहू और बहन के साथ बाइक से रामघाट मंदिर पूजा के लिए गई थी। वापसी के दौरान तीनों जैसे ही नाले पर बने पुल से गुजर रहे थे, अचानक तेज बहाव में बाइक फिसल गई और वंदना पानी में बह गई। पति और बहन किसी तरह बच निकले।

स्थानीय लोगों ने की थी बचाने की कोशिश

हादसे के समय मौजूद गांव के लखन जाटव और रिजवान खान ने नाले में छलांग लगाकर महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे भी असफल रहे। घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की।

SDERF और फिर NDRF को बुलाना पड़ा

घटना के बाद लगातार दो दिन तक SDERF और स्थानीय गोताखोर वंदना की तलाश में जुटे रहे। जब कोई सुराग नहीं मिला तो जबलपुर से NDRF को बुलाया गया। टीम ने गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया और पचासिया गांव के पास झाड़ियों में फंसे शव को खोज निकाला।

भारी बारिश बनी हादसे की वजह

SDM मुनव्वर खान ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पुल पर पानी बह रहा था। पानी की गहराई और रफ्तार का अंदाज़ा नहीं लगने के कारण यह हादसा हुआ। प्रशासन ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड और अवरोधक लगाने की बात कही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

48 घंटे बाद झाड़ियों में मिला गर्भवती महिला का शव, नाले में बह गई थी बाइक फिसलने से

Sagar, MP

 महिला का शव नाले से करीब 5 किलोमीटर दूर पचासिया गांव के पास झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। जबलपुर से आई NDRF की 30 सदस्यीय टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवार को सौंप दिया गया।

ऐसे हुआ हादसा

नागपंचमी के दिन वंदना अपने पति दशरथ साहू और बहन के साथ बाइक से रामघाट मंदिर पूजा के लिए गई थी। वापसी के दौरान तीनों जैसे ही नाले पर बने पुल से गुजर रहे थे, अचानक तेज बहाव में बाइक फिसल गई और वंदना पानी में बह गई। पति और बहन किसी तरह बच निकले।

स्थानीय लोगों ने की थी बचाने की कोशिश

हादसे के समय मौजूद गांव के लखन जाटव और रिजवान खान ने नाले में छलांग लगाकर महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे भी असफल रहे। घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की।

SDERF और फिर NDRF को बुलाना पड़ा

घटना के बाद लगातार दो दिन तक SDERF और स्थानीय गोताखोर वंदना की तलाश में जुटे रहे। जब कोई सुराग नहीं मिला तो जबलपुर से NDRF को बुलाया गया। टीम ने गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया और पचासिया गांव के पास झाड़ियों में फंसे शव को खोज निकाला।

भारी बारिश बनी हादसे की वजह

SDM मुनव्वर खान ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पुल पर पानी बह रहा था। पानी की गहराई और रफ्तार का अंदाज़ा नहीं लगने के कारण यह हादसा हुआ। प्रशासन ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड और अवरोधक लगाने की बात कही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-48-hours-the-body-of-a-pregnant-woman-found/article-29404

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.