MP में आज: मानसून सत्र का पांचवां दिन, सीएम के अहम कार्यक्रम, भोपाल-इंदौर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज पांचवें दिन पहुंच गया है। आज सदन में जल जीवन मिशन में 10 हजार करोड़ के कथित घोटाले, किसानों को मुआवजा, खाद-बीज संकट और भू-जल स्तर जैसे प्रमुख मुद्दों पर जोरदार बहस होने की संभावना है।

ध्यानाकर्षण प्रस्तावों की भरमार
सत्र के पांचवें दिन 12 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जल जीवन मिशन की अनियमितताओं पर सरकार से जवाब मांगेंगे। बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह भोज विश्वविद्यालय और सरकारी भूमि कब्जे से जुड़े मुद्दे उठाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

  • सुबह 10:45 बजे विधानसभा सत्र में भाग लेंगे

  • दोपहर 3 से 3:30 बजे रेल मंत्री के साथ वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • शाम 5 बजे मानस भवन में तुलसी जयंती समारोह में होंगे शामिल

क्विज़ से जानिए अपना प्रदेश
राज्य में 'बूझो, जानो फिर देखो–अपना प्रदेश' क्विज़ का आयोजन किया जा रहा है। 8100 स्कूलों के 24 हजार स्टूडेंट्स इसमें भाग लेंगे। राजधानी भोपाल के कैंपियन स्कूल में मुख्य आयोजन होगा। पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 9वीं से 12वीं तक के छात्र भाग लेंगे।

कल आएगी किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त
कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने बताया कि 2 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे। यह कार्यक्रम वाराणसी से होगा और इसे “पीएम किसान दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। मध्यप्रदेश में भी मंडियों, कृषि विज्ञान केंद्रों व एफपीओ पर कार्यक्रम होंगे।

हज-2026 के आवेदन की तारीख बढ़ी
हज-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख अब 7 अगस्त रात 11:59 बजे तक कर दी गई है। इच्छुक आवेदक hajcommittee.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भोपाल-इंदौर में आज से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल
भोपाल और इंदौर में आज से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल या सीएनजी नहीं मिलेगी। दोनों शहरों के कलेक्टरों ने सख्त आदेश जारी कर पंप संचालकों को इस नियम का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

MP में आज: मानसून सत्र का पांचवां दिन, सीएम के अहम कार्यक्रम, भोपाल-इंदौर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज पांचवें दिन पहुंच गया है। आज सदन में जल जीवन मिशन में 10 हजार करोड़ के कथित घोटाले, किसानों को मुआवजा, खाद-बीज संकट और भू-जल स्तर जैसे प्रमुख मुद्दों पर जोरदार बहस होने की संभावना है।

ध्यानाकर्षण प्रस्तावों की भरमार
सत्र के पांचवें दिन 12 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जल जीवन मिशन की अनियमितताओं पर सरकार से जवाब मांगेंगे। बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह भोज विश्वविद्यालय और सरकारी भूमि कब्जे से जुड़े मुद्दे उठाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

  • सुबह 10:45 बजे विधानसभा सत्र में भाग लेंगे

  • दोपहर 3 से 3:30 बजे रेल मंत्री के साथ वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • शाम 5 बजे मानस भवन में तुलसी जयंती समारोह में होंगे शामिल

क्विज़ से जानिए अपना प्रदेश
राज्य में 'बूझो, जानो फिर देखो–अपना प्रदेश' क्विज़ का आयोजन किया जा रहा है। 8100 स्कूलों के 24 हजार स्टूडेंट्स इसमें भाग लेंगे। राजधानी भोपाल के कैंपियन स्कूल में मुख्य आयोजन होगा। पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 9वीं से 12वीं तक के छात्र भाग लेंगे।

कल आएगी किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त
कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने बताया कि 2 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे। यह कार्यक्रम वाराणसी से होगा और इसे “पीएम किसान दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। मध्यप्रदेश में भी मंडियों, कृषि विज्ञान केंद्रों व एफपीओ पर कार्यक्रम होंगे।

हज-2026 के आवेदन की तारीख बढ़ी
हज-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख अब 7 अगस्त रात 11:59 बजे तक कर दी गई है। इच्छुक आवेदक hajcommittee.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भोपाल-इंदौर में आज से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल
भोपाल और इंदौर में आज से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल या सीएनजी नहीं मिलेगी। दोनों शहरों के कलेक्टरों ने सख्त आदेश जारी कर पंप संचालकों को इस नियम का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-fifth-day-of-the-monsoon-session-in-mp-today/article-29452

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.