मरीज की मौत के बाद डॉक्टर पर हमला: बेटे ने कुर्सी फेंककर मारी, ECG मशीन तोड़ी; डॉक्टरों ने रैली निकाल दी चेतावनी

Khandwa, MP

खंडवा मेडिकल कॉलेज में बुधवार सुबह एक गंभीर मरीज की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

इलाज के दौरान हार्ट अटैक से महिला की मौत हो गई, जिसके बाद उसके पुत्र ने आईसीयू में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर हमला कर दिया, ईसीजी मशीन तोड़ दी और अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना से आक्रोशित डॉक्टरों ने थाने तक रैली निकाली और अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

महिला मरीज की हालत थी नाजुक, अस्पताल ने हाई रिस्क बताया था

अधीक्षक डॉ. रणजीत बडौले के अनुसार, 42 वर्षीय महिला रेखा (पति धीरज) को देर रात एक बजे सीने में दर्द और हृदय संबंधी तकलीफ के चलते जिला अस्पताल लाया गया था। ईसीजी से हार्ट अटैक की पुष्टि होने के बाद मरीज को तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया और परिजनों को उसकी गंभीर स्थिति से अवगत करा कर हाई रिस्क कंसर्न भी लिया गया।

डॉक्टरों ने CPR समेत सभी प्रयास किए, लेकिन सुबह 4 बजे महिला की मृत्यु हो गई। इसके बाद परिजन भड़क गए और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर कुलदीप जोशी पर हमला कर दिया।

अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टरों से अभद्रता

आईसीयू में मौजूद तीन परिजनों में से एक ने डॉक्टर से हाथापाई की, कुर्सी फेंकी और ईसीजी मशीन तोड़ दी। साथ ही नर्सिंग स्टाफ से भी दुर्व्यवहार किया गया।
डॉ. जोशी ने कहा कि उस समय ICU में कई अन्य गंभीर मरीज भी भर्ती थे, जिनकी जान पर संकट खड़ा हो गया था।

डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, दी हड़ताल की चेतावनी

घटना के बाद जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JUDA) ने मोघट रोड थाने तक रैली निकालकर नारेबाजी की और सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। डॉक्टरों ने कहा कि यदि आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

सुरक्षित कार्य वातावरण की मांग

JUDA ने स्पष्ट किया है कि डॉक्टरों पर हमले की बढ़ती घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टरों को सुरक्षा नहीं दी गई, तो आने वाले दिनों में राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मरीज की मौत के बाद डॉक्टर पर हमला: बेटे ने कुर्सी फेंककर मारी, ECG मशीन तोड़ी; डॉक्टरों ने रैली निकाल दी चेतावनी

Khandwa, MP

इलाज के दौरान हार्ट अटैक से महिला की मौत हो गई, जिसके बाद उसके पुत्र ने आईसीयू में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर हमला कर दिया, ईसीजी मशीन तोड़ दी और अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना से आक्रोशित डॉक्टरों ने थाने तक रैली निकाली और अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

महिला मरीज की हालत थी नाजुक, अस्पताल ने हाई रिस्क बताया था

अधीक्षक डॉ. रणजीत बडौले के अनुसार, 42 वर्षीय महिला रेखा (पति धीरज) को देर रात एक बजे सीने में दर्द और हृदय संबंधी तकलीफ के चलते जिला अस्पताल लाया गया था। ईसीजी से हार्ट अटैक की पुष्टि होने के बाद मरीज को तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया और परिजनों को उसकी गंभीर स्थिति से अवगत करा कर हाई रिस्क कंसर्न भी लिया गया।

डॉक्टरों ने CPR समेत सभी प्रयास किए, लेकिन सुबह 4 बजे महिला की मृत्यु हो गई। इसके बाद परिजन भड़क गए और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर कुलदीप जोशी पर हमला कर दिया।

अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टरों से अभद्रता

आईसीयू में मौजूद तीन परिजनों में से एक ने डॉक्टर से हाथापाई की, कुर्सी फेंकी और ईसीजी मशीन तोड़ दी। साथ ही नर्सिंग स्टाफ से भी दुर्व्यवहार किया गया।
डॉ. जोशी ने कहा कि उस समय ICU में कई अन्य गंभीर मरीज भी भर्ती थे, जिनकी जान पर संकट खड़ा हो गया था।

डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, दी हड़ताल की चेतावनी

घटना के बाद जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JUDA) ने मोघट रोड थाने तक रैली निकालकर नारेबाजी की और सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। डॉक्टरों ने कहा कि यदि आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

सुरक्षित कार्य वातावरण की मांग

JUDA ने स्पष्ट किया है कि डॉक्टरों पर हमले की बढ़ती घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टरों को सुरक्षा नहीं दी गई, तो आने वाले दिनों में राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-the-death-of-the-patient-the-doctor-attacked-the/article-26260

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.