पाकिस्तान का सुसाइड ड्रोन हमला नाकाम, S-400 ने दिखाई ताकत; जम्मू से राजस्थान तक ब्लैकआउट, देश हाई अलर्ट पर

Jagran Desk

पाकिस्तान ने बुधवार रात करीब 8 बजे जम्मू क्षेत्र पर सुसाइड ड्रोन्स के जरिए हमला किया, लेकिन भारत की सतर्क वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते सभी खतरों को निष्क्रिय कर दिया। भारत द्वारा रूस से प्राप्त अत्याधुनिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया। इस हमले के मद्देनज़र जम्मू सहित पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में व्यापक ब्लैकआउट लागू किया गया।

एयरपोर्ट को बनाया गया था निशाना, भारी शेलिंग भी जारी

पाकिस्तानी सेना द्वारा जम्मू के एयरपोर्ट सहित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। आरएसपुरा सेक्टर में भी भारी शेलिंग की खबरें हैं। स्थानीय निवासियों ने कई स्थानों पर तेज धमाकों की आवाजें सुनने की पुष्टि की है। सेना और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

सीमावर्ती राज्यों में ब्लैकआउट, ड्रोन गतिविधियों पर प्रतिबंध

राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और पंजाब के गुरदासपुर सहित कई सीमावर्ती जिलों में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट का आदेश पहले ही जारी किया जा चुका था। अब इसे और सख्ती से लागू किया गया है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने और आतिशबाजी पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई

भारत द्वारा आतंकियों के ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में ऑपरेशन सिंदूर के अगले ही दिन पाकिस्तान ने भारत के 15 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की। इसके जवाब में भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। इसके लिए इजराइल से प्राप्त हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

उत्तर और पश्चिम भारत भी हमले के निशाने पर

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान ने श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भुज सहित कई शहरों में मिसाइल और ड्रोन से हमला करने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय वायु सुरक्षा प्रणाली ने पूरी तरह विफल कर दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 May 2025 By दैनिक जागरण

पाकिस्तान का सुसाइड ड्रोन हमला नाकाम, S-400 ने दिखाई ताकत; जम्मू से राजस्थान तक ब्लैकआउट, देश हाई अलर्ट पर

Jagran Desk

एयरपोर्ट को बनाया गया था निशाना, भारी शेलिंग भी जारी

पाकिस्तानी सेना द्वारा जम्मू के एयरपोर्ट सहित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। आरएसपुरा सेक्टर में भी भारी शेलिंग की खबरें हैं। स्थानीय निवासियों ने कई स्थानों पर तेज धमाकों की आवाजें सुनने की पुष्टि की है। सेना और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

सीमावर्ती राज्यों में ब्लैकआउट, ड्रोन गतिविधियों पर प्रतिबंध

राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और पंजाब के गुरदासपुर सहित कई सीमावर्ती जिलों में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट का आदेश पहले ही जारी किया जा चुका था। अब इसे और सख्ती से लागू किया गया है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने और आतिशबाजी पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई

भारत द्वारा आतंकियों के ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में ऑपरेशन सिंदूर के अगले ही दिन पाकिस्तान ने भारत के 15 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की। इसके जवाब में भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। इसके लिए इजराइल से प्राप्त हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

उत्तर और पश्चिम भारत भी हमले के निशाने पर

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान ने श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भुज सहित कई शहरों में मिसाइल और ड्रोन से हमला करने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय वायु सुरक्षा प्रणाली ने पूरी तरह विफल कर दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pakistans-suicide-drone-attack-failed-s-400-shows-strength-on-blackout/article-20161

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.