मानहानि का मामला: जीतू पटवारी को समाजसेवी नारायण यादव ने भेजा 10 करोड़ का नोटिस

Ujjain

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उज्जैन के बड़नगर में एक जनसभा के दौरान दिए गए बयान को लेकर समाजसेवी नारायण यादव ने पटवारी को 10 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है। खास बात यह है कि नारायण यादव, राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़े भाई हैं।

'नारायण टैक्स' वाले बयान ने खड़ा किया विवाद

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने हाल ही में बड़नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा था कि “भोलेनाथ की नगरी उज्जैन में अब ‘नारायण टैक्स’ चल रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि चाहे शराब व्यवसाय हो या होटल निर्माण—सभी को इस टैक्स के रूप में 20% देना पड़ रहा है। इस कथन के जरिए उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से नारायण यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

दयालु बाबा और टैक्स वसूली का संदर्भ

पटवारी ने आगे कहा कि “इंदौर में एक दयालु बाबा पहले टैक्स लगाते थे, अब उज्जैन में नारायण टैक्स लग रहा है।” उन्होंने मंच से कहा कि “जब तक मोहन भैया की कुर्सी नहीं जाती, तब तक इनका अभियान जारी रहेगा।” उनके इन बयानों को समाजसेवी नारायण यादव ने गंभीर आपत्तिजनक और मानहानिकर बताते हुए कानूनी कदम उठाया है।

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

समाजसेवी यादव के अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि पटवारी का यह बयान सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि एक दंडनीय अपराध भी है, जो भारतीय दंड संहिता की धारा 356 के अंतर्गत आता है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि “आपने सार्वजनिक रूप से मेरे मुवक्किल को टैक्स वसूली करने वाला बताया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा है।” साथ ही, समाजसेवी ने सार्वजनिक माफी की मांग के साथ 10 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति और एक लाख रुपये व्यय राशि की मांग की है।

राजनीतिक हलकों में गर्माहट

इस मामले के सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेता इसे कांग्रेस की हताशा बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस की ओर से अभी तक इस नोटिस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद आगामी चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 May 2025 By दैनिक जागरण

मानहानि का मामला: जीतू पटवारी को समाजसेवी नारायण यादव ने भेजा 10 करोड़ का नोटिस

Ujjain

'नारायण टैक्स' वाले बयान ने खड़ा किया विवाद

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने हाल ही में बड़नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा था कि “भोलेनाथ की नगरी उज्जैन में अब ‘नारायण टैक्स’ चल रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि चाहे शराब व्यवसाय हो या होटल निर्माण—सभी को इस टैक्स के रूप में 20% देना पड़ रहा है। इस कथन के जरिए उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से नारायण यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

दयालु बाबा और टैक्स वसूली का संदर्भ

पटवारी ने आगे कहा कि “इंदौर में एक दयालु बाबा पहले टैक्स लगाते थे, अब उज्जैन में नारायण टैक्स लग रहा है।” उन्होंने मंच से कहा कि “जब तक मोहन भैया की कुर्सी नहीं जाती, तब तक इनका अभियान जारी रहेगा।” उनके इन बयानों को समाजसेवी नारायण यादव ने गंभीर आपत्तिजनक और मानहानिकर बताते हुए कानूनी कदम उठाया है।

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

समाजसेवी यादव के अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि पटवारी का यह बयान सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि एक दंडनीय अपराध भी है, जो भारतीय दंड संहिता की धारा 356 के अंतर्गत आता है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि “आपने सार्वजनिक रूप से मेरे मुवक्किल को टैक्स वसूली करने वाला बताया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा है।” साथ ही, समाजसेवी ने सार्वजनिक माफी की मांग के साथ 10 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति और एक लाख रुपये व्यय राशि की मांग की है।

राजनीतिक हलकों में गर्माहट

इस मामले के सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेता इसे कांग्रेस की हताशा बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस की ओर से अभी तक इस नोटिस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद आगामी चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/social-worker-narayan-yadav-sent-a-notice-of-10-crores/article-20165

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.