गृहमंत्री के सख्त रुख का असर: पाकिस्तानियों की पहचान और वापसी की कार्रवाई शुरू, पुणे, अलीगढ़ और अहमदाबाद में प्रशासन सक्रिय

JAGRAN DESK

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कई अहम फैसले लिए हैं।

इनमें पाक नागरिकों के वीजा रद्द, सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार और दूतावास बंद करने जैसे कदम शामिल हैं। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें तुरंत देश से बाहर भेजने के निर्देश दिए हैं।

 अमित शाह के निर्देश के बाद राज्यों में एक्शन

गृहमंत्री की सख्त हिदायत के बाद महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापसी के नोटिस दिए जा रहे हैं। कई जिलों में प्रशासन ने समयसीमा तय करते हुए नोटिस जारी किए हैं।

 महाराष्ट्र में 111 पाक नागरिकों की पहचान

पुणे जिलाशासन ने जिले में रह रहे 111 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक की मोहलत दी गई है। पुणे के कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने बताया कि पर्यटन और चिकित्सा जैसे कारणों से जारी वीजा की जांच की जा रही है।

अलीगढ़ में 50 पाक नागरिक, प्रशासन अलर्ट

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि जिले में करीब 50 पाकिस्तानी नागरिक वीजा पर रह रहे हैं। LIU और केंद्रीय एजेंसियां इनकी जांच में जुटी हैं। प्रशासन हर संभव सहयोग दे रहा है।

 पंजाब से लौट रहे पाक नागरिक

एक पाकिस्तानी नागरिक ने कहा, “हम रिश्तेदार की शादी में आए थे, लेकिन अब 15 दिन में ही वापस लौट रहे हैं। किसी और की गलती का खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है।” वीजा भले 45 दिन का हो, लेकिन पाकिस्तानियों की जल्द वापसी की होड़ मच गई है।

 रिश्तों पर भी असर, शादी अधर में

राजस्थान के शैतान सिंह की शादी की योजना अब टल गई है। वह पाकिस्तान जाकर विवाह करना चाहते थे लेकिन सीमा बंद होने के कारण वे अटारी बॉर्डर पार नहीं कर पाए। सुरिंदर सिंह की भी पारिवारिक शादी स्थगित हो गई है।

राधा की पीड़ा: बेटे से फिर बिछड़ने का डर

जैसलमेर की राधा भील, जो अल्पकालिक वीजा पर भारत में रह रही हैं, ने दो साल बाद अपने बेटे को भारत बुलाया था। अब उसे डर है कि फिर से बेटे को पाकिस्तान भेजना पड़ सकता है। भावुक होते हुए राधा ने कहा, "दो साल पहले अपने नवजात को छोड़कर आई थी, अब जब मिला है, तो डर है फिर बिछड़ जाएगा।"

 अब तक के सरकारी फैसले:

  • पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता रोकने की प्रक्रिया शुरू

  • पाकिस्तानी दूतावास पर पुनर्विचार

  • सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द

  • 48 घंटे की डेडलाइन समाप्त, देशव्यापी कार्रवाई

  • गृहमंत्री ने सीएम से सीधे संवाद कर दिए निर्देश

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Apr 2025 By दैनिक जागरण

गृहमंत्री के सख्त रुख का असर: पाकिस्तानियों की पहचान और वापसी की कार्रवाई शुरू, पुणे, अलीगढ़ और अहमदाबाद में प्रशासन सक्रिय

JAGRAN DESK

इनमें पाक नागरिकों के वीजा रद्द, सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार और दूतावास बंद करने जैसे कदम शामिल हैं। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें तुरंत देश से बाहर भेजने के निर्देश दिए हैं।

 अमित शाह के निर्देश के बाद राज्यों में एक्शन

गृहमंत्री की सख्त हिदायत के बाद महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापसी के नोटिस दिए जा रहे हैं। कई जिलों में प्रशासन ने समयसीमा तय करते हुए नोटिस जारी किए हैं।

 महाराष्ट्र में 111 पाक नागरिकों की पहचान

पुणे जिलाशासन ने जिले में रह रहे 111 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक की मोहलत दी गई है। पुणे के कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने बताया कि पर्यटन और चिकित्सा जैसे कारणों से जारी वीजा की जांच की जा रही है।

अलीगढ़ में 50 पाक नागरिक, प्रशासन अलर्ट

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि जिले में करीब 50 पाकिस्तानी नागरिक वीजा पर रह रहे हैं। LIU और केंद्रीय एजेंसियां इनकी जांच में जुटी हैं। प्रशासन हर संभव सहयोग दे रहा है।

 पंजाब से लौट रहे पाक नागरिक

एक पाकिस्तानी नागरिक ने कहा, “हम रिश्तेदार की शादी में आए थे, लेकिन अब 15 दिन में ही वापस लौट रहे हैं। किसी और की गलती का खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है।” वीजा भले 45 दिन का हो, लेकिन पाकिस्तानियों की जल्द वापसी की होड़ मच गई है।

 रिश्तों पर भी असर, शादी अधर में

राजस्थान के शैतान सिंह की शादी की योजना अब टल गई है। वह पाकिस्तान जाकर विवाह करना चाहते थे लेकिन सीमा बंद होने के कारण वे अटारी बॉर्डर पार नहीं कर पाए। सुरिंदर सिंह की भी पारिवारिक शादी स्थगित हो गई है।

राधा की पीड़ा: बेटे से फिर बिछड़ने का डर

जैसलमेर की राधा भील, जो अल्पकालिक वीजा पर भारत में रह रही हैं, ने दो साल बाद अपने बेटे को भारत बुलाया था। अब उसे डर है कि फिर से बेटे को पाकिस्तान भेजना पड़ सकता है। भावुक होते हुए राधा ने कहा, "दो साल पहले अपने नवजात को छोड़कर आई थी, अब जब मिला है, तो डर है फिर बिछड़ जाएगा।"

 अब तक के सरकारी फैसले:

  • पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता रोकने की प्रक्रिया शुरू

  • पाकिस्तानी दूतावास पर पुनर्विचार

  • सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द

  • 48 घंटे की डेडलाइन समाप्त, देशव्यापी कार्रवाई

  • गृहमंत्री ने सीएम से सीधे संवाद कर दिए निर्देश

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/the-impact-of-the-strict-stance-of-the-home-minister/article-18637

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.