राजधानी दोपहर 2 बजे तक रहेगी बंद, सीएम डॉ. मोहन का बुरहानपुर दौरा; संविदाकर्मियों की हड़ताल पर सख्त चेतावनी

BHOPAL, MP

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने देश में हो रही आतंकी गतिविधियों के विरोध में शनिवार को राजधानी बंद का आह्वान किया है। चैंबर ने व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठान और बाजार बंद रखकर इस शांतिपूर्ण विरोध को समर्थन दें।
यह बंद दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगा। वहीं, 26 अप्रैल को शहरभर में बड़े पैमाने पर जन-सहभागिता के साथ एकता और शांति का संदेश देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बुरहानपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ नेपानगर विधायक मंजू दादू के पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 4:30 बजे बुरहानपुर पहुंचेंगे, जबकि शिवराज सिंह चौहान दोपहर 3:40 बजे वहां पहुंचेंगे। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे की विशेष बैठक भी प्रस्तावित है, जिसके बाद वे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

दौरे से पूर्व मुख्यमंत्री सुबह 11:15 से दोपहर 2 बजे तक राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम प्रशासनिक चर्चा करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 3:05 बजे जलगांव से बुरहानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

संविदाकर्मियों की हड़ताल पर NHM का सख्त रुख, नौकरी पर पड़ सकता है असर

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) से जुड़े संविदा कर्मचारियों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल को लेकर विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। NHM की निदेशक डॉ. सलोनी सिडाना ने सभी जिला कलेक्टरों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) और सिविल सर्जनों को पत्र जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हड़ताल को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत अनुशासनहीनता माना जाएगा।

पत्र में चेतावनी दी गई है कि हड़ताल की अवधि को "ब्रेक इन सर्विस" के रूप में चिन्हित किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की सेवा निरंतरता और भविष्य पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही, वेतन कटौती की जिम्मेदारी संबंधित कार्यालय प्रमुखों पर डाली गई है। यह सख्त निर्देश उन कर्मचारियों के लिए एक स्पष्ट संकेत हैं जो आंदोलन या हड़ताल की राह अपनाने की सोच रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Apr 2025 By दैनिक जागरण

राजधानी दोपहर 2 बजे तक रहेगी बंद, सीएम डॉ. मोहन का बुरहानपुर दौरा; संविदाकर्मियों की हड़ताल पर सख्त चेतावनी

BHOPAL, MP

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने देश में हो रही आतंकी गतिविधियों के विरोध में शनिवार को राजधानी बंद का आह्वान किया है। चैंबर ने व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठान और बाजार बंद रखकर इस शांतिपूर्ण विरोध को समर्थन दें।
यह बंद दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगा। वहीं, 26 अप्रैल को शहरभर में बड़े पैमाने पर जन-सहभागिता के साथ एकता और शांति का संदेश देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बुरहानपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ नेपानगर विधायक मंजू दादू के पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 4:30 बजे बुरहानपुर पहुंचेंगे, जबकि शिवराज सिंह चौहान दोपहर 3:40 बजे वहां पहुंचेंगे। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे की विशेष बैठक भी प्रस्तावित है, जिसके बाद वे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

दौरे से पूर्व मुख्यमंत्री सुबह 11:15 से दोपहर 2 बजे तक राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम प्रशासनिक चर्चा करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 3:05 बजे जलगांव से बुरहानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

संविदाकर्मियों की हड़ताल पर NHM का सख्त रुख, नौकरी पर पड़ सकता है असर

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) से जुड़े संविदा कर्मचारियों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल को लेकर विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। NHM की निदेशक डॉ. सलोनी सिडाना ने सभी जिला कलेक्टरों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) और सिविल सर्जनों को पत्र जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हड़ताल को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत अनुशासनहीनता माना जाएगा।

पत्र में चेतावनी दी गई है कि हड़ताल की अवधि को "ब्रेक इन सर्विस" के रूप में चिन्हित किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की सेवा निरंतरता और भविष्य पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही, वेतन कटौती की जिम्मेदारी संबंधित कार्यालय प्रमुखों पर डाली गई है। यह सख्त निर्देश उन कर्मचारियों के लिए एक स्पष्ट संकेत हैं जो आंदोलन या हड़ताल की राह अपनाने की सोच रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/capital-will-remain-closed-till-2-pm-cm-dr-mohans/article-18625

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.