MP में किसानों के लिए बड़ी घोषणा: एक बीघा से एक लाख कमाने वालों को मिलेगा ‘लखपति किसान’ सम्मान

Bhopal, MP

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कृषि समीक्षा बैठक में दी नई नीति को मंजूरी; उपज बढ़ाने, बाजार तक सीधी पहुँच और तकनीकी ढांचे को मजबूत करने का खाका पेश

मध्य प्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र में आय बढ़ाने को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को आयोजित किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की समीक्षा बैठक में बताया कि राज्य में ऐसे किसानों को ‘लखपति किसान सम्मान’ प्रदान किया जाएगा, जो एक बीघा भूमि से एक लाख रुपये की आय अर्जित कर सके। यह निर्णय उन किसानों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लिया गया है, जो आधुनिक तकनीक और उद्यानिकी फसलों के माध्यम से अधिक उत्पादन कर रहे हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसानों को बिचौलियों से मुक्त कर सीधे बाजार से जोड़ने के लिए आवश्यक तंत्र विकसित किया जाए। साथ ही, गांव-स्तर पर उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने और नई तकनीकों के उपयोग को बढ़ाने के लिए सघन गतिविधियों की मांग की गई। उन्होंने कहा कि हर संभाग की नर्सरियों को आदर्श मॉडल के रूप में तैयार किया जाए और नरवाई प्रबंधन के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना तत्काल लागू की जाए।

यह समीक्षा बैठक कृषि क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत करने के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

राज्य की प्रमुख उपलब्धियाँ

प्रस्तुति के दौरान बताया गया कि मध्य प्रदेश दालों, तिलहन और मक्का उत्पादन में देश में पहले स्थान पर, जबकि गेहूं और अन्य खाद्यान्न में दूसरे स्थान पर है। वर्ष 2024-25 में 38.10 लाख मीट्रिक टन यूरिया और 21.41 लाख मीट्रिक टन डीएपी+एनपीके किसानों तक पहुंचाया गया। फसल बीमा योजना के तहत दो वर्षों में 3 करोड़ 56 लाख से अधिक किसानों को मुआवजा राशि दी गई।

इसके साथ ही प्रदेश की सभी 259 मंडियों में ई-मंडी प्रणाली लागू कर दी गई है, जिसके लिए राज्य को स्कॉच गोल्ड अवार्ड मिला है। किसान अब एमपी फार्म गेट ऐप के माध्यम से अपने खलिहान या गोदाम से ही उपज बेच सकते हैं।

आगामी तीन वर्षों की योजना

बैठक में आगामी तीन वर्षीय योजना भी प्रस्तुत की गई। इसमें शामिल हैं—

  • सभी नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में साप्ताहिक जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार

  • ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ के तहत 2 लाख हेक्टेयर तक दबाव सिंचाई प्रणाली का विस्तार

  • वर्ष 2027-28 तक पराली जलाने की घटनाओं में 80% कमी

  • सभी मंडियों को हाई-टेक बनाने की योजना

  • तिलहन- दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य

  • कृषि अनुसंधान को बढ़ावा देते हुए प्रयोगशाला और खेत के बीच दूरी कम करने की नीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था की नींव कृषि है और सरकार का लक्ष्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार के अनुरूप तैयार करना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Dec 2025 By दैनिक जागरण

MP में किसानों के लिए बड़ी घोषणा: एक बीघा से एक लाख कमाने वालों को मिलेगा ‘लखपति किसान’ सम्मान

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र में आय बढ़ाने को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को आयोजित किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की समीक्षा बैठक में बताया कि राज्य में ऐसे किसानों को ‘लखपति किसान सम्मान’ प्रदान किया जाएगा, जो एक बीघा भूमि से एक लाख रुपये की आय अर्जित कर सके। यह निर्णय उन किसानों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लिया गया है, जो आधुनिक तकनीक और उद्यानिकी फसलों के माध्यम से अधिक उत्पादन कर रहे हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसानों को बिचौलियों से मुक्त कर सीधे बाजार से जोड़ने के लिए आवश्यक तंत्र विकसित किया जाए। साथ ही, गांव-स्तर पर उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने और नई तकनीकों के उपयोग को बढ़ाने के लिए सघन गतिविधियों की मांग की गई। उन्होंने कहा कि हर संभाग की नर्सरियों को आदर्श मॉडल के रूप में तैयार किया जाए और नरवाई प्रबंधन के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना तत्काल लागू की जाए।

यह समीक्षा बैठक कृषि क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत करने के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

राज्य की प्रमुख उपलब्धियाँ

प्रस्तुति के दौरान बताया गया कि मध्य प्रदेश दालों, तिलहन और मक्का उत्पादन में देश में पहले स्थान पर, जबकि गेहूं और अन्य खाद्यान्न में दूसरे स्थान पर है। वर्ष 2024-25 में 38.10 लाख मीट्रिक टन यूरिया और 21.41 लाख मीट्रिक टन डीएपी+एनपीके किसानों तक पहुंचाया गया। फसल बीमा योजना के तहत दो वर्षों में 3 करोड़ 56 लाख से अधिक किसानों को मुआवजा राशि दी गई।

इसके साथ ही प्रदेश की सभी 259 मंडियों में ई-मंडी प्रणाली लागू कर दी गई है, जिसके लिए राज्य को स्कॉच गोल्ड अवार्ड मिला है। किसान अब एमपी फार्म गेट ऐप के माध्यम से अपने खलिहान या गोदाम से ही उपज बेच सकते हैं।

आगामी तीन वर्षों की योजना

बैठक में आगामी तीन वर्षीय योजना भी प्रस्तुत की गई। इसमें शामिल हैं—

  • सभी नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में साप्ताहिक जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार

  • ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ के तहत 2 लाख हेक्टेयर तक दबाव सिंचाई प्रणाली का विस्तार

  • वर्ष 2027-28 तक पराली जलाने की घटनाओं में 80% कमी

  • सभी मंडियों को हाई-टेक बनाने की योजना

  • तिलहन- दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य

  • कृषि अनुसंधान को बढ़ावा देते हुए प्रयोगशाला और खेत के बीच दूरी कम करने की नीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था की नींव कृषि है और सरकार का लक्ष्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार के अनुरूप तैयार करना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/big-announcement-for-farmers-in-mp-those-who-earn-one/article-39354

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.