भोपाल: कॉलेज संचालक के घर पर चला बुलडोजर, व्यापमं आरोपी सोनू पचौरी पर अवैध कब्जे का आरोप

Bhopal, MP

भोपाल के कोलार क्षेत्र स्थित ग्राम बंजारी में एक्स्टॉल कॉलेज के संचालक ज्ञानेंद्र भटनागर के मकान पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया।

 बाउंड्री वॉल सहित घर के हिस्से को तोड़ा गया, जिसे लेकर संचालक ने व्यापमं घोटाले के आरोपी सोनू पचौरी पर साजिशन कब्जे का आरोप लगाया है।

घटना 18 जुलाई की बताई जा रही है, जिसकी शिकायत बुधवार को एडिशनल पुलिस कमिश्नर अवधेश गोस्वामी के दफ्तर में की गई। इसके बाद मामला सामने आया।

"मेरे बीस साल पुराने निर्माण को तोड़ा, गुंडों ने कब्जा किया"

ज्ञानेंद्र भटनागर ने कहा कि जिस जमीन पर कार्रवाई हुई, वह उनकी पुश्तैनी और वैध ज़मीन है। "करीब एक एकड़ जमीन पर हमारा मालिकाना हक है। सोनू पचौरी के इशारे पर यह कार्रवाई हुई। नगर निगम की टीम के जाने के बाद सोनू के गुंडों ने पूरे परिसर पर कब्जा जमा लिया है और मुझे व मेरे बेटे को वहां घुसने नहीं दे रहे हैं," उन्होंने कहा।

उन्होंने दावा किया कि इस कार्रवाई में 15-20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है और उनके बेटे आदित्य को पुलिस की मौजूदगी में धमकाया गया।

"नगर निगम ने तोड़ा, गुंडों ने कब्जा किया"

भटनागर का आरोप है कि अगर कार्रवाई नगर निगम ने की, तो अब सोनू पचौरी के गुंडे वहां किस अधिकार से कब्जा किए बैठे हैं? उन्होंने कहा कि सोनू एक "पुराना अपराधी और व्यापमं घोटाले का मास्टरमाइंड" है। "टीटी नगर गोलीकांड सहित उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं।"

पुलिस पर भी पक्षपात के आरोप

ज्ञानेंद्र ने आरोप लगाया कि पुलिस न सिर्फ निष्क्रिय रही, बल्कि उनके बेटे आदित्य के साथ बदसलूकी भी की। उनका कहना है कि घटना का वीडियो सबूत उनके पास मौजूद है।

वहीं, कोलार थाने के टीआई संजय सोनी ने इन आरोपों को "बिलकुल निराधार" बताया है। उनका कहना है कि नगर निगम ने कार्रवाई के लिए विधिवत बल की मांग की थी और पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मौजूद थी।

नगर निगम का पक्ष

नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी मधुसूदन तिवारी ने बताया कि बिल्डिंग परमिशन टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई थी और जो हिस्सा तोड़ा गया वह नियम विरुद्ध निर्माण था। कब्जे के सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल: कॉलेज संचालक के घर पर चला बुलडोजर, व्यापमं आरोपी सोनू पचौरी पर अवैध कब्जे का आरोप

Bhopal, MP

 बाउंड्री वॉल सहित घर के हिस्से को तोड़ा गया, जिसे लेकर संचालक ने व्यापमं घोटाले के आरोपी सोनू पचौरी पर साजिशन कब्जे का आरोप लगाया है।

घटना 18 जुलाई की बताई जा रही है, जिसकी शिकायत बुधवार को एडिशनल पुलिस कमिश्नर अवधेश गोस्वामी के दफ्तर में की गई। इसके बाद मामला सामने आया।

"मेरे बीस साल पुराने निर्माण को तोड़ा, गुंडों ने कब्जा किया"

ज्ञानेंद्र भटनागर ने कहा कि जिस जमीन पर कार्रवाई हुई, वह उनकी पुश्तैनी और वैध ज़मीन है। "करीब एक एकड़ जमीन पर हमारा मालिकाना हक है। सोनू पचौरी के इशारे पर यह कार्रवाई हुई। नगर निगम की टीम के जाने के बाद सोनू के गुंडों ने पूरे परिसर पर कब्जा जमा लिया है और मुझे व मेरे बेटे को वहां घुसने नहीं दे रहे हैं," उन्होंने कहा।

उन्होंने दावा किया कि इस कार्रवाई में 15-20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है और उनके बेटे आदित्य को पुलिस की मौजूदगी में धमकाया गया।

"नगर निगम ने तोड़ा, गुंडों ने कब्जा किया"

भटनागर का आरोप है कि अगर कार्रवाई नगर निगम ने की, तो अब सोनू पचौरी के गुंडे वहां किस अधिकार से कब्जा किए बैठे हैं? उन्होंने कहा कि सोनू एक "पुराना अपराधी और व्यापमं घोटाले का मास्टरमाइंड" है। "टीटी नगर गोलीकांड सहित उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं।"

पुलिस पर भी पक्षपात के आरोप

ज्ञानेंद्र ने आरोप लगाया कि पुलिस न सिर्फ निष्क्रिय रही, बल्कि उनके बेटे आदित्य के साथ बदसलूकी भी की। उनका कहना है कि घटना का वीडियो सबूत उनके पास मौजूद है।

वहीं, कोलार थाने के टीआई संजय सोनी ने इन आरोपों को "बिलकुल निराधार" बताया है। उनका कहना है कि नगर निगम ने कार्रवाई के लिए विधिवत बल की मांग की थी और पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मौजूद थी।

नगर निगम का पक्ष

नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी मधुसूदन तिवारी ने बताया कि बिल्डिंग परमिशन टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई थी और जो हिस्सा तोड़ा गया वह नियम विरुद्ध निर्माण था। कब्जे के सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bulldozer-vyapam-accused-sonu-pachauri-accused-of-illegal-possession-of/article-29418

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.