डीजे पर दुल्हन की सहेलियों से डांस की मांग पर मचा बवाल, लड़की के मामा ने चार बारातियों को चाकू मारकर किया घायल

Gwalior, MP

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे में एक शादी समारोह उस वक्त युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया जब दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन पक्ष की लड़कियों को डीजे पर डांस कराने की मांग कर दी। यह मांग लड़की के मामा को इतनी नागवार गुज़री कि उसने गुस्से में आकर चार बारातियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाज़ुक बनी हुई है।

अमर पूरा खेरी में चल रही थी शादी, डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद

घटना डबरा के अमर पूरा खेरी स्थित पीतांबरा मैरिज गार्डन की है, जहां जाटव समाज का वैवाहिक आयोजन चल रहा था। बारात धूमधाम से डीजे की धुन पर नाचते हुए विवाह स्थल पर पहुंची थी। इसी दौरान दूल्हे के कुछ दोस्तों ने दुल्हन की सहेलियों को डीजे पर डांस करने के लिए बुलाने की जिद ठान ली। शुरुआत में यह बात मज़ाक में हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया।

धीरे-धीरे मामला बढ़ा और खिंच गई चाकू

जब वधू पक्ष की लड़कियों से डांस कराने की मांग बढ़ती गई, तो दुल्हन के मामा ने आपा खो दिया। पहले दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच लड़की के मामा ने घर से चाकू निकाला और गुस्से में आकर चार बारातियों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

घायल बारातियों को डबरा से ग्वालियर रेफर किया गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को डबरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी लड़की के मामा की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Apr 2025 By दैनिक जागरण

डीजे पर दुल्हन की सहेलियों से डांस की मांग पर मचा बवाल, लड़की के मामा ने चार बारातियों को चाकू मारकर किया घायल

Gwalior, MP

अमर पूरा खेरी में चल रही थी शादी, डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद

घटना डबरा के अमर पूरा खेरी स्थित पीतांबरा मैरिज गार्डन की है, जहां जाटव समाज का वैवाहिक आयोजन चल रहा था। बारात धूमधाम से डीजे की धुन पर नाचते हुए विवाह स्थल पर पहुंची थी। इसी दौरान दूल्हे के कुछ दोस्तों ने दुल्हन की सहेलियों को डीजे पर डांस करने के लिए बुलाने की जिद ठान ली। शुरुआत में यह बात मज़ाक में हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया।

धीरे-धीरे मामला बढ़ा और खिंच गई चाकू

जब वधू पक्ष की लड़कियों से डांस कराने की मांग बढ़ती गई, तो दुल्हन के मामा ने आपा खो दिया। पहले दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच लड़की के मामा ने घर से चाकू निकाला और गुस्से में आकर चार बारातियों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

घायल बारातियों को डबरा से ग्वालियर रेफर किया गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को डबरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी लड़की के मामा की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-gwalior-dj-the-girls-maternal-uncle-stabbed-four-baraatis/article-18654

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.