बिना जांच के FIR दर्ज करने पर 10 पुलिस अधिकारियों को छिंदवाड़ा कोर्ट ने नोटिस जारी किया

Chhindwara, MP

On

छिंदवाड़ा जिले के चौरई क्षेत्र में बिना किसी प्राथमिक जांच के एफआईआर दर्ज करने के मामले में 10 पुलिस अधिकारियों को सत्र कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। अधिकारियों को 18 जून को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है। इस मामले में मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप भी कोर्ट में लगाया गया है।

मामला थांवरीटेका निवासी जितेंद्र ढाकरिया का है, जिनके खिलाफ उनकी पत्नी की बहन ने छेड़छाड़ और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही बिना जांच-पड़ताल किए तत्काल एफआईआर दर्ज कर दी। इस पर जितेंद्र ने कहा कि बिना किसी सत्यापन के एफआईआर दर्ज करना कानून के खिलाफ है और इससे उनकी प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचा है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद जितेंद्र ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया। उन्होंने मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 की धारा 30 के तहत याचिका दायर की, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पुलिस अधिकारियों ने गैरजिम्मेदारी और प्रक्रियात्मक गलती की है।

कोर्ट ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए 10 पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी किया और मामले की निष्पक्ष सुनवाई के लिए 18 जून की तारीख निर्धारित की है। जितेंद्र ने कोर्ट से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही हो।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

बिना जांच के FIR दर्ज करने पर 10 पुलिस अधिकारियों को छिंदवाड़ा कोर्ट ने नोटिस जारी किया

Chhindwara, MP

मामला थांवरीटेका निवासी जितेंद्र ढाकरिया का है, जिनके खिलाफ उनकी पत्नी की बहन ने छेड़छाड़ और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही बिना जांच-पड़ताल किए तत्काल एफआईआर दर्ज कर दी। इस पर जितेंद्र ने कहा कि बिना किसी सत्यापन के एफआईआर दर्ज करना कानून के खिलाफ है और इससे उनकी प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचा है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद जितेंद्र ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया। उन्होंने मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 की धारा 30 के तहत याचिका दायर की, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पुलिस अधिकारियों ने गैरजिम्मेदारी और प्रक्रियात्मक गलती की है।

कोर्ट ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए 10 पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी किया और मामले की निष्पक्ष सुनवाई के लिए 18 जून की तारीख निर्धारित की है। जितेंद्र ने कोर्ट से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही हो।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chhindwara-court-issued-notice-to-10-police-officers-for-registering/article-20980

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.