मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को मिलेगी स्वास्थ्य बीमा योजना की सौगात, मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा

Bhopal, MP

On

मध्यप्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों की वर्षों पुरानी लंबित मांगों के समाधान का जो वादा किया था, उसे अब चरणबद्ध रूप से पूरा किया जा रहा है।

यह घोषणा भोपाल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अभिनंदन समारोह के अवसर पर की गई। इस कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव को कर्मचारी हित में लिए गए निर्णयों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार कर्मचारी कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के अनुरूप महंगाई भत्ता लागू कर दिया है। इसके अलावा, 9 सालों से लंबित चल रही हाउस रेंट अलाउंस (HRA) की मांग को भी अब पूरा कर दिया गया है। यह निर्णय हजारों कर्मचारियों को सीधा लाभ पहुंचाएगा।

तबादला नीति और भर्ती अभियान भी सक्रिय

सीएम यादव ने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण नीति का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। साथ ही रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया गया है। पुलिस विभाग में सभी खाली पदों को भरा जा चुका है, और सभी जिलों में पुलिस बैंड की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

सरकारी आवास और बस सेवा की सौगात

राज्य सरकार ने राजधानी के न्यू मार्केट क्षेत्र में बने 3000 नवीन शासकीय आवासों का लोकार्पण कर उन्हें कर्मचारियों को आवंटित कर दिया है। इसके अलावा, लोक परिवहन व्यवस्था को सशक्त करने के लिए राज्य में जल्द ही नई बस सेवा भी आरंभ की जाएगी।

बीमा सुरक्षा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को अब प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देशभर में स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मजबूत किया जा रहा है, और उसी क्रम में अब राज्य के कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By Nitin Trivedi

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को मिलेगी स्वास्थ्य बीमा योजना की सौगात, मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा

Bhopal, MP

यह घोषणा भोपाल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अभिनंदन समारोह के अवसर पर की गई। इस कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव को कर्मचारी हित में लिए गए निर्णयों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार कर्मचारी कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के अनुरूप महंगाई भत्ता लागू कर दिया है। इसके अलावा, 9 सालों से लंबित चल रही हाउस रेंट अलाउंस (HRA) की मांग को भी अब पूरा कर दिया गया है। यह निर्णय हजारों कर्मचारियों को सीधा लाभ पहुंचाएगा।

तबादला नीति और भर्ती अभियान भी सक्रिय

सीएम यादव ने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण नीति का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। साथ ही रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया गया है। पुलिस विभाग में सभी खाली पदों को भरा जा चुका है, और सभी जिलों में पुलिस बैंड की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

सरकारी आवास और बस सेवा की सौगात

राज्य सरकार ने राजधानी के न्यू मार्केट क्षेत्र में बने 3000 नवीन शासकीय आवासों का लोकार्पण कर उन्हें कर्मचारियों को आवंटित कर दिया है। इसके अलावा, लोक परिवहन व्यवस्था को सशक्त करने के लिए राज्य में जल्द ही नई बस सेवा भी आरंभ की जाएगी।

बीमा सुरक्षा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को अब प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देशभर में स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मजबूत किया जा रहा है, और उसी क्रम में अब राज्य के कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-will-get-a-big-announcement-of-health-insurance/article-21447

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.