भोपाल में जेसीबी के आगे खड़े हुए बच्चे: आशाराम आश्रम में प्रशासन की कार्रवाई पर मचा बवाल, लौटना पड़ी टीम

Bhopal, MP

गांधीनगर स्थित संत आसाराम बापू आश्रम में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर बड़ा हंगामा हो गया। जिला प्रशासन कोर्ट के आदेश पर जब बाउंड्रीवॉल तोड़ने जेसीबी मशीन लेकर पहुंचा, तो आश्रम में पढ़ने वाले बच्चों ने उसका रास्ता रोक लिया।

 प्रशासन करीब 20-25 फीट दीवार तोड़ चुका था, तभी बच्चों ने जेसीबी के आगे खड़े होकर विरोध जताया, जिससे टीम को कार्रवाई रोककर वापस लौटना पड़ा।

बच्चों ने खुद किया विरोध, बोले- असुरक्षित महसूस कर रहे हैं

इस घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली बात रही कि आश्रम के छात्र खुद जेसीबी के सामने खड़े हो गए, ताकि दीवार को और न तोड़ा जाए। बच्चों ने स्पष्ट कहा कि दीवार टूटने से उन्हें असुरक्षा महसूस हो रही है। वहीं, आश्रम सेवक राहुल सिंह और अन्य स्टाफ भी विरोध में शामिल हुए।

विवादित जमीन पर कोर्ट में मामला विचाराधीन

संस्कृति बचाओ मंच के संयोजक चंद्रशेखर तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने दावा किया कि यह जमीन संत आसाराम बापू को दिलीप कुकरेजा के पिता द्वारा दान में दी गई थी, लेकिन अब इसकी कीमत को लेकर विवाद हुआ है, जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।

प्रशासन का पक्ष: शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई

बैरागढ़ तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर उक्त जमीन का कब्जा दिलवाना था, इसलिए प्रशासनिक टीम चार मजिस्ट्रेटों, पटवारी और राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंची थी। लेकिन आश्रम प्रबंधन ने जानबूझकर बच्चों को आगे कर दिया, जिससे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। इस मामले में अब आश्रम प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

हंगामा तीन घंटे तक चला, कुछ बच्चों को आई चोटें

करीब तीन घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। इसी बीच जेसीबी की चपेट में आने से कुछ बच्चों को मामूली चोटें भी आई हैं। हालांकि, किसी को गंभीर नुकसान नहीं हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में जेसीबी के आगे खड़े हुए बच्चे: आशाराम आश्रम में प्रशासन की कार्रवाई पर मचा बवाल, लौटना पड़ी टीम

Bhopal, MP

 प्रशासन करीब 20-25 फीट दीवार तोड़ चुका था, तभी बच्चों ने जेसीबी के आगे खड़े होकर विरोध जताया, जिससे टीम को कार्रवाई रोककर वापस लौटना पड़ा।

बच्चों ने खुद किया विरोध, बोले- असुरक्षित महसूस कर रहे हैं

इस घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली बात रही कि आश्रम के छात्र खुद जेसीबी के सामने खड़े हो गए, ताकि दीवार को और न तोड़ा जाए। बच्चों ने स्पष्ट कहा कि दीवार टूटने से उन्हें असुरक्षा महसूस हो रही है। वहीं, आश्रम सेवक राहुल सिंह और अन्य स्टाफ भी विरोध में शामिल हुए।

विवादित जमीन पर कोर्ट में मामला विचाराधीन

संस्कृति बचाओ मंच के संयोजक चंद्रशेखर तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने दावा किया कि यह जमीन संत आसाराम बापू को दिलीप कुकरेजा के पिता द्वारा दान में दी गई थी, लेकिन अब इसकी कीमत को लेकर विवाद हुआ है, जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।

प्रशासन का पक्ष: शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई

बैरागढ़ तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर उक्त जमीन का कब्जा दिलवाना था, इसलिए प्रशासनिक टीम चार मजिस्ट्रेटों, पटवारी और राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंची थी। लेकिन आश्रम प्रबंधन ने जानबूझकर बच्चों को आगे कर दिया, जिससे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। इस मामले में अब आश्रम प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

हंगामा तीन घंटे तक चला, कुछ बच्चों को आई चोटें

करीब तीन घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। इसी बीच जेसीबी की चपेट में आने से कुछ बच्चों को मामूली चोटें भी आई हैं। हालांकि, किसी को गंभीर नुकसान नहीं हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/children-standing-in-front-of-jcb-in-bhopal-the-team/article-29428

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.