भोपाल में भूजल में खतरनाक बैक्टीरिया की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

भोपाल, (म.प्र.)

On

खानूगांव समेत तीन इलाकों के पानी में ई-कोलाई मिला, प्रशासन ने ग्राउंड वाटर उपयोग पर लगाई रोक

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पीने के पानी को लेकर गंभीर स्वास्थ्य संकट सामने आया है। शहर के खानूगांव, आदमपुर छावनी और वाजपेयी नगर क्षेत्रों से लिए गए भूजल के नमूनों में ई-कोलाई बैक्टीरिया की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने इन इलाकों में भूजल के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी है। यह वही बैक्टीरिया है, जिसके कारण हाल ही में इंदौर में गंभीर जलजनित बीमारी फैली और कई लोगों की जान चली गई थी।

बुधवार को नगर निगम की ओर से शहर के अलग-अलग हिस्सों से कुल 250 पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से चार नमूने असुरक्षित पाए गए। अधिकारियों के मुताबिक, दो नमूने आदमपुर छावनी के कचरा निपटान क्षेत्र के पास से, एक वाजपेयी नगर के नलकूप से और एक खानूगांव के कुएं से लिया गया था। सभी नमूनों में बैक्टीरियल कंटैमिनेशन पाया गया।

नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन इलाकों में ई-कोलाई मिला है, वहां नगर निगम की पाइपलाइन से जलापूर्ति नहीं हो रही है। लोगों द्वारा निजी कुओं और नलकूपों से निकाले जा रहे भूजल के दूषित होने की बात सामने आई है। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों को चेतावनी दी है कि वे फिलहाल ग्राउंड वाटर का उपयोग न करें और वैकल्पिक जल स्रोत अपनाएं।

खानूगांव क्षेत्र में स्थिति को लेकर स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि ने पहले ही शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि इलाके के कुएं में लंबे समय से सीवेज का पानी मिल रहा था, जिससे आसपास के करीब दो हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने से यह स्थिति बनी।

आदमपुर छावनी क्षेत्र पहले से ही पर्यावरणीय जोखिम के दायरे में है। कचरा खंती के आसपास बसे गांवों में हवा और भूजल प्रदूषण की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कचरे से निकलने वाला लीचेट भूजल में मिलकर उसे जहरीला बना रहा है, जिससे लंबे समय में स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।

नगर निगम की आंतरिक रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल के करीब 22 वार्ड ऐसे हैं जहां पुरानी जल पाइपलाइनें सीवेज लाइनों के समानांतर बिछी हुई हैं। जर्जर हो चुकी लोहे की पाइपों में लीकेज की आशंका अधिक रहती है। इन्हें बदलने के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये की जरूरत बताई जा रही है।

प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त पानी के टैंकर भेजने, मेडिकल स्क्रीनिंग और लगातार सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अमृत-2 योजना के तहत नई पाइपलाइन बिछाने का काम तेज करने की बात कही गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि उल्टी-दस्त या पेट दर्द जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज कराएं।

---------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/confirmation-of-dangerous-bacteria-in-ground-water-in-bhopal-health/article-42476

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.